फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New tender issued for operation of waste disposal plant

नगर निगम ने शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट के संचालन के लिए जारी किए नए टेंडर

Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
New tender issued for operation of waste disposal plant
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रिसाइक्लिंग प्लांट के संचालन का काम रैमकी कंपनी से वापस लिया जाएगा। इसके संचालन के लिए नगर निगम ने नए सिरे से ई-टेंडर जारी कर दिया है। कंपनी ने एक सितंबर से काम बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद निगम वैकल्पिक व्यवस्था बनाने पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन कर रही रैमकी कंपनी और नगर निगम प्रशासन के बीच लंबे समय से रार चल रही थी। निगम लगातार कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना कि कंपनी कूड़ा निस्तारण ठीक से नहीं कर रही है। इसके चलते प्लांट में कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। वहां और कूड़े के लिए जगह नहीं बची।
विज्ञापन

ऐसे में विकासनगर, हरबर्टपुर और मसूरी नगरपालिका के कूड़े को प्लांट में डंप करने से रोकना पड़ा। वहीं, कंपनी का कहना है कि उसको टाइम से भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे समस्या खड़ी हो रही है। जबकि, सूत्रों का कहना है कि कंपनी अब एनर्जी प्लांट की भी मांग कर रहा है। कई महीनों से चल रहे इस रार के बीच कंपनी ने एक सितंबर से काम बंद करने की चेेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रार और बढ़ गया। निगम अधिकारियों ने नोटिस देकर बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन कंपनी से अभी तक कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में नगर निगम ने कंपनी से काम छीनने का मन बना लिया है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के संचालन के लिए नया टेंडर जारी कर दिया गया है। 12 सितंबर को टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि है।

रैमकी कंपनी ने कूड़ा निस्तारण प्लांट के संचालन का काम छोड़ने की चेेतावनी दी है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है। लंबे समय के बजाय अब पांच साल के लिए प्लांट के संचालन का काम नई कंपनी को दिया जाएगा। काम ठीक होने पर ही अनुबंध बढ़ाया जाएगा।
-सुुनील उनियाल गामा, मेयर, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed