फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Tehri MLA Kishore Upadhyay remained in the air for 25 minutes after the rope and wheel slipped

New Tehri: सांसत में रही विधायक किशोर उपाध्याय की जान, रोप और चक्का स्लिप होने 25 मिनट तक हवा में रहे

Sun, 10 Jul 2022 06:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 10 Jul 2022 06:44 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने की वजह से यह घटना हुई। विधायक उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की सुविधा के बाद सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लेकिन इस तरह की घटना से लोगों में डर बैठ जाता है।

विज्ञापन
New Tehri MLA Kishore Upadhyay remained in the air for 25 minutes after the rope and wheel slipped
रोपवे पर ट्रॉली में फंसे टिहरी विधायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धपीठ सुरकंडा माता के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोपवे ट्रॉली से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक हवा में लटके रहे। इस दौरान विधायक समेत अन्य लोगों की जान हलक में अटकी रही। टेक्निकल टीम ने किसी तरह खामी को ठीक करते हुए रोपवे शुरू कराया, जिसके बाद विधायक और अन्य लोग सकुशल उतरे। एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने ब्रिडकुल को रोपवे की तकनीकी जांच के लिए पत्र लिखा है। जांच होने तक रोपवे के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ मां सुरकंडा के दर्शन के लिए ट्रॉली से मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना करने के बाद वह लौट रहे थे। सायं करीब पौने 5 बजे रोपवे की सभी ट्रॉलियां जैसे ही टावर नंबर 4 के पास पहुंचीं तो अचानक से बंद हो गई, जिससे विधायक समेत यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 25 मिनट के तक सभी लोग ट्रॉली के साथ हवा में फंसे रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने की वजह से यह घटना हुई। विधायक उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की सुविधा के बाद सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लेकिन इस तरह की घटना से लोगों में डर बैठ जाता है। रोपवे संचालनकर्ता कंपनी को इस कमी को तुरंत ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि रोपवे की नियमित निगरानी की जाए। हालांकि उन्होंने वहां फंसे लोगों को धीरज रखने की अपील की। वहीं कंपनी के सुपरवाइजर नरेश बिजल्वाण का कहना है कि कंपनी ने इस माह 18 जुलाई से शटडाउन लेने का निर्णय लिया था। लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई।

उन्होंने बताया कि टावर नंबर 4 के पास ट्रालियां पहुंचते ही रोप और चक्का स्लिप हो गए। करीब सवा 5 बजे तकनीकी टीम ने खामियां दूर करते हुए विधायक उपाध्याय सहित सभी 16 ट्रॉलियों को सकुशल रोपवे परियोजना के प्लेटफार्म पर उतारा। बारिश के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हुई होगी।


सुरकंडा देवी मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह गंभीर घटना है। इससे लोगों में भय का माहौल बनता है। रोपवे कंपनी को चाहिए कि इसकी तकनीकी जांच समय-समय पर करते रहें। इस मौके पर राजेश्वर प्रसाद बडोनी, जितेंद्र नेगी, मुकेश लेखड़ा, रामकृष्ण डबराल, अनुज डबराल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed