फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New service in government Hospitals will applicable

सरकारी अस्पतालों में अब शुरू होगी नई व्यवस्था, जिसके बाद डॉक्टरों की आएगी शामत

Wed, 07 Mar 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
New service in government Hospitals will applicable
doctor

सरकारी अस्पतालों में जल्द ही नई तरह की व्यवस्था होने जा रही है। जिसके बाद अब डॉक्टरों की शामत आएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में एनआईसी के सहयोग से डिजिटल ई-पर्ची सिस्टम को लागू करने की तैयारी की है। इससे अब डॉक्टरों का काम सीधे शासन की निगरानी में होगा। इससे डॉक्टरों के कामकाज पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

वहीं, रोग और रोगियों का डेटा बैंक भी तैयार होगा, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलेगी। अभी अस्पतालों में सामान्य तौर पर ओपीडी पर्चा बनता है। इसमें रोगी का नाम और उम्र, तारीख आदि दर्ज होती है।
विज्ञापन


लेकिन ई-पर्ची सिस्टम से अब रोगी से जुड़ी जानकारी के अलावा वह किस विभाग में सर्जरी, मेडिसिन, बाल रोग आदि में दिखाना चाहता है, वह भी दर्ज हो जाएगा। भविष्य में पर्ची पर विभाग के साथ डॉक्टर का नाम भी दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

New service in government Hospitals will applicable
दून अस्पताल

यह पूरा सिस्टम आनलाइन होगा, जिससे स्वास्थ्य महानिदेशालय और जरूरत पड़ने पर शासन के अधिकारी भी देहरादून से पर्ची के माध्यम से अस्पतालों के विभागों में कितने रोगी देखे गए हैं, उसका पता कर सकेंगे।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इससे राज्य के जिलेवार रोग और रोगियों के संबंध में एक डेटा बैंक भी तैयार हो जाएगा। शासन के अधिकारियों को यह पता रहेगा किस जिले में किस तरह के रोगी ज्यादा हैं, वहां पर रोगियों की संख्या के तुलना में कितने डॉक्टर कार्यरत हैं?  किस विभाग में पेशेंट लोड ज्यादा है, यह भी पता रहेगा। ऐसे में शासन डॉक्टर, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को ज्यादा बेहतर ढंग से अस्पतालों में तैनात कर सकेगा।

अगले महीने से स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में ई-पर्ची सिस्टम लागू करने का लक्ष्य रखा है। क्रमवार तरीके से जिला, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इससे अस्पतालों के विभागों के कामकाज के बारे में जानकारी रहेगी। इसके अलावा जो डेटा बैंक तैयार होगा।
नितेश झा, सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा-शिक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed