{"_id":"f975e25cc66d9f87a0b119afc163dfcd","slug":"new-power-substation-will-stop-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नए विद्युत सब स्टेशन रोकेंगे बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नए विद्युत सब स्टेशन रोकेंगे बिजली कटौती
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर ट्रांसमिशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) शहर में दो नए विद्युत सब स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। दोनों सब स्टेशन के प्रस्ताव अगली बोर्ड आफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में रखे जाएंगे। अगर दो नए सब स्टेशन बने तो शहर के लोगों को बिजली कटौती से काफी राहत मिलेगी।
दून शहर के लिए पिटकुल के चार विद्युत सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति होती है। इसमें झाझरा सब स्टेशन की क्षमता 220 किलोवाट और बिंदाल, माजरा व पुरुकुल में प्रत्येक सब स्टेशनों की क्षमता 120 किलोवाट की है। गर्मियों में मांग बढ़ने से झाझरा सब स्टेशन पर भी लोड बढ़ जाता है।
विज्ञापन
लोड बढ़ने से सब स्टेशन में गड़बड़ी के अलावा लाइनें भी ट्रिप होने लगती हैं। इससे लोगों को बिजली उपलब्ध होने के बावजूद बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि माजरा में प्रस्तावित नए 220 किलोवाट के सब स्टेशन और आराघर में प्रस्तावित 132 किलोवाट के विद्युत सब स्टेशन बनने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पिटकुल के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने बताया कि इसके अलावा कुछ सब स्टेशनों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जानी है। इससे लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। बोर्ड में प्रस्ताव रखने से पहले सभी जरूरी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।