{"_id":"664947cff05427a0a6077d56","slug":"new-operators-should-be-appointed-on-cng-buses-only-dehradun-news-c-5-1-drn1046-416525-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीएनजी बसों पर ही नियुक्त किए जाएं नए परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीएनजी बसों पर ही नियुक्त किए जाएं नए परिचालक
विज्ञापन
परिवहन विभाग की बसाें में मृतक आश्रित के अंतर्गत नियुक्त परिचालकों को केवल सीएनजी बसों में ही तैनात किया जाए। यह निर्देश परिवहन निगम ने नए नियुक्त हुए परिचालकों को लेकर दिए।
परिवहन विभाग के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा कि मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति पाने वाले परिचालकों से प्रतिदिन 250 किमी की दूरी अर्जित कराई जाए। नए परिचालकों से केवल बस परिचालन का ही कार्य किया जाए, किसी भी दशा में कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं कराया जाए। यदि किसी भी नए परिचालक से कार्यालय में कार्य कराया जाता मिला तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिए देहरादून मंडल की दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट में एक घंटे से ज्यादा समय तक पार्क न की जाए।
मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने कहा कि चालक बसों को दिल्ली आईएसबीटी पर निर्धारित समय से ज्यादा पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं। यदि ऐसी स्थिति में निगम की बसों का चालान या सीज की कार्रवाई होती है या पार्किंग में ज्यादा भुगतान करना पड़ता है तो इसकी जिम्मेदार चालक की होगी।