फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new information about Nuclear Energy

परमाणु ऊर्जा के बारे में ये बात जान लेंगे तो टूटेंगे कई भ्रम, मिलेगी नई जानकारियां

Sun, 18 Nov 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Nov 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
new information about Nuclear Energy

परमाणु ऊर्जा विभाग के जन जागरुकता अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि सही तरीके से प्रयोग करने पर परमाणु ऊर्जा पूरे विश्व को 300 सालों तक लगातार बिजली दे सकती है।

विज्ञापन


वह बुधवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा का खतरनाक और महंगा होना एक मिथक है।
विज्ञापन


आंकड़े साझा करते हुए कहा कि अन्य ऊर्जा स्रोतों के मुकाबले परमाणु ऊर्जा सबसे ज्यादा सुरक्षित है। इसकी लागत मात्र 0.97 से 3.94 रुपये प्रति यूनिट है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर विश्व के न्यूक्लियर रिएक्टर्स में पैदा होने वाली परमाणु ऊर्जा विश्व को 300 सालों तक बिजली दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमाणु ऊर्जा के बढ़ रहे उपयोग के बारे में बताया

शंकर ने कृषि, स्वास्थ्य, फॉर्मेसी और नैनो टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में परमाणु ऊर्जा के बढ़ रहे उपयोग के बारे में भी बताया। 

भाभा एटॉमिक सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. गुलशन रहलन, टाटा मेमोरियल अस्पताल की प्रिवेन्टिव ऑनकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मीला पिम्पले, एटॉमिक मिनिरल डिवीजन के निदेशक डॉ. प्रदीप पांडे, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के 14 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर परमाणु ऊर्जा विभाग के एसओई जे. पच्चामुटठू, गणेश कुमार शर्मा, डॉ. सत्याशिवनी, शैलजा प्रदीप, डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed