फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new face joining can give big benefit to congress

उत्तराखंड: इस नए चेहरे को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस खेल सकती है नया दांव

Sat, 06 Oct 2018 09:20 AM IST
सुरेश कांडपाल, अमर उजाला, नैनीताल
सुरेश कांडपाल, अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 06 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
new face joining can give big benefit to congress
कांग्रेस में शामिल हुईं भावना भट्ट - फोटो : amar ujala

राजनीति में उतार चढ़ाव को देखते हुए अभी से चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने नए चेहरे तलाशने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के कई दिग्गज अब चुनाव के मैदान से बाहर होते नजर आ रहे हैं, वहीं पार्टी नए चेहरों पर दांव लगाने को तैयार है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को नैनीताल में समाजसेवी एवं शिक्षिका डॉ. भावना भट्ट को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर पार्टी ने आगामी चुनाव की सीट के लिए चेहरे को तलाश लिया है। 

भाजपा छोड़कर आए हेम चंद्र आर्य को हल्द्वानी में कुछ माह पहले कांग्रेस की सदस्यता दिलाने से पार्टी में खलबली मच गई थी। हेम को कांग्रेस की सदस्यता की तिथि को लेकर कई बार असमंजस पैदा हो गया था।

विज्ञापन

अनुग्रह नारायण सिंह ने समाजसेवी एवं शिक्षिका डा.भावना भट्ट को सदस्यता दिलाई

नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्या पर आरोप लगते रहे कि हेम की ज्वाइनिंग के लिए उन्होंने कई बार तारीख निरस्त करवाई। लेकिन, अंत में डा. इंदिरा हृदयेश ने हेम को कांग्रेस की सदस्यता दिला ही दी।

नैनीताल क्लब में डा. इंदिरा हृदयेश व उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने समाजसेवी एवं शिक्षिका डा.भावना भट्ट को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

माना जा रहा है कि पार्टी में विधान सभा व पालिका चुनाव के लिए सामान्य महिला उम्मीदवार नहीं थी। सदस्यता लेने के बाद भावना ने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील भी की जिससे यह जाहिर होता है कि वह चुनाव के मैदान में उतरने का भरपूर प्रयास करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed