फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New executive of Garhwal Bhratri Mandal took oath

Dehradun News: गढ़वाल भ्रातृ मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Mon, 27 May 2024 02:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
New executive of Garhwal Bhratri Mandal took oath
गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था की ओर से क्लेमेंटाउन बेल रोड स्थित गढ़ भवन में रविवार को नई कार्यकारिणी का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


नवनियुक्त महासचिव दीपक नेगी ने संचालन करते हुए कहा कि संस्था का गठन 1976 में होने के बाद यह पहला मौका है जब युवाओं के हाथों में बागड़ोर सौंपी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा ने कहा कि संस्था समाजसेवा में अग्रणी भूमिका अदा करेगी। निर्धन कन्या विवाह, छात्रों को प्राेत्साहन, संस्कृति, विरासतों, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन




कहा कि नई कार्यकारिणी की ओर से रंजन नौटियाल की देखरेख में जरूरतमंदों के लिए चिकित्सा सेवा यूनिट तैयार की गई है। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी और संस्था के दो वर्ष के कार्यों का रोडमैप रखा गया। सलाहकार समिति के बीरेंद्र बिष्ट ने संस्था कोष बढ़ाने के लिए प्रत्येक सदस्य से प्रयास करने की बात कही। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल सेमवाल, रंजीत सिंह कैन्तुरा, राजेश प्ररमार, मनमोहन चमोली, डीएस भंडारी, राजुल नौटियाल, मनोज भट्ट, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






नवनियुक्त कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल (मुख्य संरक्षक) कर्नल एचएम बर्थवाल, संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत, प्रो. कमल घनशाला, ओपी सकलानी, विनोद चमोली (क्षेत्रीय विधायक), दिनेश जुयाल हैं। सलाहकार मंडल में आरसीएस रावत, मनोरंजन प्रसाद थपलियाल, बादर सिंह रावत, केश्वानंद सुयाल, सुंदर लाल सेमवाल व उपाध्यक्ष अरुण थपलियाल, सुबोध नौटियाल, नीलम डोबरियाल, सचिव ईश्वर सिंह नेगी, अशोक सुन्द्रियाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कोटनाला और सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र खंतवाल, सांस्कृतिक सचिव अनुराधा ध्यानी, सह-सांस्कृतिक सचिव जसवंत सिंह चॉदकोटी, प्रेस सचिव भानु प्रकाश नेगी, सह मीडिया प्रभारी उमराव सिंह गुसाई, जनसंपर्क अधिकारी उत्तम सिंह रौथाण बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed