फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New education session from today mission Koshish started in more than 16 thousand schools Uttarakhand news

Uttarakhand News: नया शिक्षा सत्र आज से, 16 हजार से ज्यादा स्कूलों में होगी मिशन कोशिश की शुरुआत

Mon, 01 Apr 2024 01:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Apr 2024 01:39 PM IST
सार

आज सोमवार से नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन छात्र-छात्राओं को शुरुआत में पुरानी किताबों से पढ़ना पड़ेगा।

विज्ञापन
New education session from today mission Koshish started in more than 16 thousand schools Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में 16 हजार से अधिक सरकारी विद्यालयों में सोमवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही मिशन कोशिश शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक एमएस बिष्ट के मुताबिक, सभी विद्यालयों में मिशन कोशिश के तहत छात्र-छात्राओं को कोर्स का रिवीजन कराया जाएगा।

विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में सोमवार से नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन छात्र-छात्राओं को शुरुआत में पुरानी किताबों से पढ़ना पड़ेगा। हर साल की तरह इस साल भी एक अप्रैल से मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराना विभाग के लिए चुनौती बना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में बुक बैंक के माध्यम से पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

उधर, शिक्षकों का कहना है बुक बैंक से सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें नहीं मिल पाएंगी। यदि किसी कक्षा में पिछले साल 15 छात्र थे और अबकी उसमें छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 20 हो गई तो पांच छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकों के लिए जून महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक उतारेगी भाजपा, मोदी-शाह भरेंगे जोश

इन जिलों में हैं इतने विद्यालय

प्रदेश के अल्मोड़ा जिले में 1,250 प्राथमिक विद्यालय हैं, जबकि बागेश्वर में 561, चमोली में 919, चंपावत में 477, देहरादून में 881, हरिद्वार में 666, नैनीताल में 937, पौड़ी में 1,405, पिथौरागढ़ में 1,023, रुद्रप्रयाग में 521, टिहरी गढ़वाल में 1,266, ऊधमसिंह नगर में 783 एवं उत्तरकाशी जिले में 686 प्राथमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा प्रदेश में 2,548 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं 2,313 माध्यमिक विद्यालय हैं।
 

यह है मिशन कोशिश
प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में मिशन कोशिश के तहत छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कक्षा एक से 12वीं तक की सभी कक्षाओं में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना की ओर से इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया कि यह कार्यक्रम एक अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक चलेगा। एससीईआरटी की ओर से इसके लिए समय सारणी भी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed