फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New education policy will connect with new stream of knowledge: Vice Chancellor

नई शिक्षा नीति से ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम भी जानेंगे विद्यार्थी: कुलपति

Fri, 22 Oct 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
New education policy will connect with new stream of knowledge: Vice Chancellor
श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित दीक्षारंभ समारोह में उपस्थित छात्राएं। संवा? - फोटो : DEHRADUN
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में नए छात्रों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंदर दास महाराज ने सभी छात्रों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज के साथ स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एवं स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में नए छात्रों का स्वागत किया गया। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति द्वारा विद्यार्थियों को कई ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम भी जानने को मिलेंगे। श्री गुरुराम राय विवि एक ऐसा विश्वविद्यालय है जहां पर एक तरफ छात्र मेडिकल, नर्सिंग व पैरामेडिकल के कोर्स कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कृषि, मानविकी और शिक्षा विभाग भी सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल छात्रों को अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना आवश्यक है। कुलसचिव डॉ. दीपक साहनी ने छात्रों को कौशल विकास के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रिया पांडे और डॉ. अनुजा रोहिल्ला के निर्देशन में गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकनृत्य व लोकगीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षिक समन्वयक डॉ. मालविका कांडपाल, समन्वयक डॉ. आरपी सिंह, डॉ. कुमुद सकलानी, डॉ. विपुल जैन, डॉ. दिव्या नेगी और ईशा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed