फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New education policy Approved, Uttarakhand People Happy

नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिलने पर उत्तराखंड में उत्साह, कुलपति और पूर्व कुलपतियों ने कहा-धीरे-धीरे दिखेगा बदलाव

Wed, 29 Jul 2020 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
New education policy Approved, Uttarakhand People Happy
- फोटो : फाइल फोटो

देश की नई शिक्षा नीति को लेकर उत्तराखंड के शिक्षाविद् बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है नई नीति में जो नए प्रावधान किए गए हैं, वह निश्चित रूप से आने वाले समय में एक बदलाव लेकर आएंगे। इससे बच्चों का सही विकास होगा। इसका असर देश में एक दशक में साफ नजर आएगा। 

विज्ञापन


बोले शिक्षाविद्
पिछले सात दशकों में हमारे देश में शिक्षा का विस्तार तो हुआ लेकिन शिक्षा में मानवीय मूल्यों की कमी लगातार रही। हमारी गुरुकुल पद्धति एक बार फिर लौटकर आ रही है। नई शिक्षा नीति इस ओर इशारा कर रही है। निश्चिततौर पर इससे भारत फिर विश्व गुरु बनेगा। इसमें किए प्रावधान काबिले तारीफ हैं। 
विज्ञापन

-प्रो. नरेंद्र एस चौधरी, कुलपति, तकनीकी विवि

नई शिक्षा नीति क्रांति लेकर आएगी। इसमें 10 प्लस 2 का सिस्टम खत्म करने, शोध को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शोध संस्थान बनाने, कला, नृत्य सहित संस्कृति को पढ़ाई का हिस्सा बनाने के कदम सराहनीय हैं। इसका असर एक से दो दशक में नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. उदय सिंह रावत, कुलपति, एसजीआरआर विवि

अभी तक प्रोफेशनल कोर्स में एक साल की पढ़ाई के बाद डिप्लोमा, दो साल की पढ़ाई पर एडवांस डिप्लोमा और इससे आगे की पढ़ाई पर डिग्री मिलती थी। नई नीति में यह पैटर्न इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज के लिए भी लागू कर दिया है। नई नीति फायदेमंद साबित होगी। 

-डॉ. एचएस धामी, पूर्व कुलपति सोबन सिंह जीना विवि, अल्मोड़ा

नई शिक्षा नीति देशभर के शिक्षा विशेषज्ञों की मदद से तैयार की है। इसमें एक सोच को बढ़ावा दिया गया है जो कि देश को विकास की ओर ले जाने के साथ ही विश्व गुरु भी बनाएगी। इस नीति का असर आने वाले एक दशक में साफ नजर आने लगेगा। 
-डॉ. हेमचंद्र, कुलपति, एचएनबी मेडिकल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed