{"_id":"5d7779638ebc3e93ce4f9d03","slug":"nephews-beaten-uncle-in-laksar-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात के लिए चाचा पर टूट पड़े भतीजे, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात के लिए चाचा पर टूट पड़े भतीजे, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा
Tue, 10 Sep 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर गांव में मामूली बात को लेकर भतीजों ने चाचा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी शन्नू पुत्र चौहल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी अपने भतीजों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। वह सोमवार को अपने घर पर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए डांट-डपट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसके दो भतीजे मौके पर आ गए और उससे उलझने लगे। आरोप है कि दोनों भतीजों ने उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से चले गए। पीड़ित ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली दरोगा टीकम सिंह चौहान ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन