फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal resident Nar Bahadur did not come to India for 19 years

नेपाल निवासी नर बहादुर 19 साल से नहीं आए भारत, कहते हैं 'पुल बनेगा तभी जाऊंगा ससुराल'

Tue, 17 Sep 2019 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजेश पंगरिया, अमर उजाला, झूलाघाट(पिथौरागढ़)
राजेश पंगरिया, अमर उजाला, झूलाघाट(पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Sep 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Nepal resident Nar Bahadur did not come to India for 19 years
- फोटो : अमर उजाला

बैतड़ी उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नर बहादुर चंद पिछले 19 वर्ष से भारत नहीं आए हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में प्रतिज्ञा की थी कि वे झूलाघाट में मोटर पुल बनने के बाद अपने वाहन से भारत जाएंगे। पिथौरागढ़ के देवत गांव में उनकी ससुराल है। अपनी प्रतिज्ञा के चलते वे ससुराल के कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं ले पाते हैं।

विज्ञापन


ईस्ट इंडिया कंपनी ने झूलाघाट में डेढ़ सौ वर्ष पहले दोनों देशों के बीच आवागमन को सुलभ बनाने के लिए पैदल पुल का निर्माण कराया था। पिछले 19 वर्षों से दोनों देशों की सीमावर्ती जनता मोटर पुल बनाने की मांग करते आ रही है। माओवादी आंदोलन के दौरान नेपाल की राजधानी काठमांडू से नेपाल मीडिया की एक टीम बैतड़ी आई थी।

विज्ञापन

सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया

टीम ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महाकाली नदी में मोटर पुल निर्माण को बेहद जरूरी बताया था। बैतड़ी उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नर बहादुर चंद ने बताया कि तभी उन्होंने ठान लिया था कि जब तक मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता वे भारत नहीं जाएंगे। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि उनका ससुराल पिथौरागढ़ के विण विकासखंड के देवत गांव में है।

उनके ससुराल में कुछ न कुछ कार्यक्रम होते रहते हैं। अपनी प्रतिज्ञा के कारण वे देवत में होने वाले कार्यक्रमों में नहीं जा पाते हैं, जिसकी वजह से उनकी पत्नी भी दुखी होती है। 19 वर्षों से व्यापार मंडल अध्यक्ष रहते हुए सभी मंचों से मोटर पुल निर्माण की बात उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। उनका कहना है कि पुल बनने से ही सीमावर्ती क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed