{"_id":"6112dfaa8ebc3e74ac572449","slug":"nepal-origin-person-who-came-to-sell-house-in-doon-went-missing-dehradun-news-drn3871499198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में मकान बेचने आया नेपाल मूल का व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में मकान बेचने आया नेपाल मूल का व्यक्ति लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दून में मकान बेचने आया नेपाल मूल का व्यक्ति अचानक गायब हो गया। उसके पास चार लाख रुपये थे। लापता व्यक्ति की पत्नी ने आईएसबीटी चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार उसकी अंतिम लोकेशन पता की जा रही है।
नेपाल के बेलडाणी इलाके की रहने वाली महिला कृष्णा ने अपने पति तीरथ राज बोहरा की गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उनके पति 21 जुलाई को देहरादून आए थे। उन्हें अपना आर्केडिया स्थित गोरखाली बस्ती वाला मकान बेचना था। गत 29 जुलाई को उन्होंने मकान बेचा और चार लाख रुपये लेकर बनबसा जाने वाली बस में बैठ गए। महिला के अनुसार वह लगातार उनसे फोन पर बात कर रही थी। 30 जुलाई को सुबह करीब पांच बजे दोनों की बात हुई। पति ने पत्नी से कहा कि वह पहुंचने वाले हैं। इसके बाद सुबह आठ बजे कहा कि वह खाना खाने के बाद घर पहुंचेंगे।
इस फोन के बाद उनका नंबर बंद आने लगा। इस मामले में सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तीरथ राज के नंबर की सीडीआर मांगी गई है। जिससे उनकी अंतिम लोकेशन का पता चल जाएगा। इसके बाद ही जांच आगे बढ़ाई जा सकती है।