{"_id":"6133d3ca8ebc3e7a191cbecb","slug":"nepal-military-delegation-visited-ima-city-news-drn3894426130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने किया आईएमए का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने किया आईएमए का भ्रमण
विज्ञापन
आईएमए का भ्रमण करता नेपाली सैन्य दल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सेना के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) का भ्रमण किया। नेपाल आर्मी के महानिदेशक (ट्रेनिंग) मेजर जनरल निरंजन कुमार श्रेष्ठ के नेतृत्व में आईएमए पहुंचे नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में नेपाल के प्रतिष्ठित सैन्य संस्थानों के अधिकारी शामिल रहे। अकादमी के समादेशक ले. जनरल हरिंदर सिंह ने प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।
नेपाली आर्मी के उच्चाधिकारियों ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में देश-विदेश के कैडेट्स को दी जाने वाली प्री मिलिट्री ट्रेनिंग की जानकारी ली। बता दें कि अकादमी में देश के अलावा नेपाल समेत 30 मित्र देशों के कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक नेपाल के 148 कैडेट्स आईएमए से पास आउट होकर नेपाल आर्मी में बतौर अधिकारी शामिल हो चुके हैं। वर्ष 1969 बैच के कैडेट रहे जनरल रूकमनगुड कटवाल व 1973 बैच के जनरल छत्रमन सिंह गुरुंग नेपाल आर्मी में सेनाध्यक्ष के ओहदे तक भी पहुंचे हैं। जो कुछ साल पहले बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर आईएमए की पासिंग आउट परेड में भी शिरकत करने पहुंचे थे।
नेपाल आर्मी के सैन्य अधिकारियों ने आईएमए में प्रशिक्षण ले रहे नेपाल के कैडेट्स से भी बातचीत की। इससे पहले उन्होंने वार मेमोरियल पर शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। साथ ही अकादमी की विजिटर बुक पर हस्ताक्षर किए।