{"_id":"ae348afbc5db8538e1913b31074b4f0a","slug":"nepal-ex-prime-minister-asked-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पूर्व PM ने भारत से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पूर्व PM ने भारत से मांगी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Apr 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को देहरादून के राज्य अतिथि गृह में रुके नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री लोकेंद्र बहादुर भूकंप की सूचना मिलने पर हतप्रभ रह गए। निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री ने माना कि नेपाल में भूकंप से खासा नुकसान है।
विज्ञापन
लोकेंद्र बहादुर ने भारत से नेपाल की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस बाबत केंद्र और प्रदेश सरकारों से भी आग्रह करेंगे।
दून में मौजूद थे लोकेंद्र
नेपाल में जिस समय भूकंप का झटका महसूस किया गया उस समय नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री लोकेंद्र बहादुर दून में अतिथि गृह में ही थे। उनका मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने का कार्यक्रम था पर सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण देर से पहुंचे।
विज्ञापन
इस बीच भूकंप की खबर भी लोकेंद्र बहादुर तक पहुंच चुकी थी। पूर्व प्रधानमंत्री के मुताबिक भूकंप की वजह से संचार सेवा भी प्रभावित हुई है। इस वजह से नेपाल के ताजा हालात के बारे में मोबाइल से जानकारी मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
धैर्य बनाए रखने का आग्रह
उन्होंने कहा कि भूकंप से नेपाल को खासा नुकसान हुआ है। उनकी कोशिश होगी कि पड़ोसी देशों से भी नेपाल को मदद मिल सके। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह भी किया।