फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nepal army chief in yamunotri dham

परदादा का नाम देख गदगद हुए नेपाल के सेना प्रमुख

Mon, 16 Jun 2014 08:48 PM IST
अमर उजाला, बड़कोट
अमर उजाला, बड़कोट Updated Mon, 16 Jun 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
nepal army chief in yamunotri dham

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर ने पत्नी संग यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर अपने पितरों को तर्पण भी दिया।

विज्ञापन


चार धाम यात्रा पर निकले नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राणा सोमवार सुबह 8 बजे हर्षिल से हेलीकाप्टर द्वारा खरसाली हेलीपैड पहुंचे। यहां से सेना के घोड़े पर सवार होकर यमुनोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन


दिव्यशिला पर विशेष पूजा-अर्चना की
यमुनोत्री में यमुना घाट पर अपने पितरों को तर्पण देने के बाद उन्होंने दिव्यशिला पर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद सवा ग्यारह बजे मंदिर में पहुंच कर मां यमुना के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तीर्थ पुरोहित पवन प्रकाश उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन, प्रदीप आदि ने सेना प्रमुख की पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। दोहपर बाद वे खरसाली पहुंचे। यहां भारतीय सेना एवं मंदिर समिति के लोगों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।

परदादा का नाम देख गदगद हुए जनरल राणा
यमुनोत्री धाम पहुंचे नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राणा तीर्थ पुरोहितों के पास वर्षों पुराने भोजपत्र के बने दस्तावेज में अपने परदादा का नाम और अन्य लेखा-जोखा दर्ज पाकर हैरत में पड़ गए।

यमुनोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहित मोहन उनियाल और पवन प्रकाश उनियाल ने नेपाल के आर्मी चीफ जनरल राणा के सामने यजमानों का बहीखाता खोला। भोजपत्र से बने इस खाते में दर्ज जानकारी के अनुसार जनरल राणा के परदादा महाराज जंग बहादुर राणा आज से 94 वर्ष पूर्व संवत 1977 में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे।


वर्षों पुराने इस दस्तावेज को देखकर आर्मी चीफ और उनकी पत्नी रोहिणी राणा गदगद हो गए। उन्होंने बार-बार इस दस्तावेज को पढ़ा और याद के तौर पर इसकी तस्वीरें भी खींच कर साथ ले गए। साथ ही इस परंपरा को जारी रखते हुए अपने नाम भी तीर्थ पुरोहितों के खाते में दर्ज करा गए। नेपाल सेना प्रमुख ने बताया कि टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह उनकी बुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed