फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepal APF Makes Temporary outpost on Nomans Land Area near India Border

भारतीय सीमा के पास नेपाल एपीएफ ने नोमैंस लैंड पर बनाई अस्थायी चौकी, एसएसबी ने जताया एतराज

Wed, 04 Mar 2020 12:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Mar 2020 12:45 PM IST
सार

  • एसएसबी ने एतराज जताते हुए एपीएफ से चौकी हटाने को कहा

विज्ञापन
Nepal APF Makes Temporary outpost on Nomans Land Area near India Border
सीमा पर बनीअस्थायी चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने सोमवार को नेपाल की ओर नोमैंस लैंड पर अस्थायी चौकी बना ली। इस पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एतराज जताते हुए एपीएफ से चौकी हटाने की बात कही। वहीं एपीएफ का कहना है कि बरसात में संतरी के खड़े रहने के लिए चौकी बनाई गई है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर दोनों ओर दस गज तक नोमैंस लैंड छोड़ी गई है। इस भूमि पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाना है। बावजूद इसके नेपाली नागरिकों ने नोमैंस लैंड पर कई जगह अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन


सोमवार को नेपाल की एपीएफ ने भी गड्ढा चौकी स्थित स्वागत गेट के पहले नोमैंस लैंड पर अस्थायी चौकी बना ली। पता चलने पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एतराज जताया। नोमैंस लैंड से एपीएफ को तत्काल चौकी हटाने को कहा, जबकि एपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि बरसात में वहां संतरी के खड़े रहने के लिए चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रूट से भारत-नेपाल के बीच रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। भारत-नेपाल के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों में वर्षों से भारत की आपत्ति के बावजूद नेपाल प्रशासन नोमैंस लैंड खाली नहीं करा सका है। सीओ बीसी पंत ने बताया कि एसएसबी ने उच्चाधिकारियों एवं भारतीय प्रशासन को भी अतिक्रमण की सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed