फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neighbor tried to Misdeeds a girl playing in the courtyard Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: आंगन में खेल रही थी बच्ची, अचानक रोने की आवाज सुन दौड़ पड़ी मां, पड़ोसी की घिनौनी हरकत आई सामने

Thu, 23 Nov 2023 12:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थीं। उनके पति काम पर चले गए थे। उनकी तीन साल की बेटी आंगन में खेल रही थी। कुछ देर बाद अचानक उसके रोने की आवाज आई। यह आवाज पड़ोसी संधोन पासवान के कमरे से आ रही थी।

विज्ञापन
Neighbor tried to Misdeeds a girl playing in the courtyard Dehradun Uttarakhand news in hindi
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विस्तार

आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची से पड़ोसी ने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां वहां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घटना वसंत विहार थानाक्षेत्र की है। यहां बिहार का एक परिवार किराये पर रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थीं। उनके पति काम पर चले गए थे। उनकी तीन साल की बेटी आंगन में खेल रही थी। कुछ देर बाद अचानक उसके रोने की आवाज आई। यह आवाज पड़ोसी संधोन पासवान के कमरे से आ रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कमरे में गईं तो देखा कि संधोन बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला ने शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को वहां आते देख संधान भाग निकला। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed