फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neighbor-slit-throat-woman-money-interest

Dehradun News: ब्याज पर पैसे न देने पर पड़ोसी ने रेत दिया था वृद्धा का गला

Wed, 19 Apr 2023 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Neighbor-slit-throat-woman-money-interest
प्रेमनगर में वृद्धा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी महिला से ब्याज पर पैसे लेने गया था। पहले महिला ने हां की, लेकिन कुछ देर बाद मना कर दिया। इस पर वह गुस्सा हो गया और सब्जी काटने वाले चाकू से महिला का गला रेत दिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन




एसएसपी दलीप सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 अप्रैल को प्रेमनगर निवासी 78 वर्षीय मंजीत कौर का शव उनके ड्राइंग रूम में मिला था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसके बाद एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी और एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। पता चला कि वृद्धा पैसे ब्याज पर देने का भी काम करती है। ऐसे में पुलिस ने जांच को इस दिशा में घुमा दिया। इस दौरान घटनास्थल के आसपास के करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई। इस बीच पड़ोस में रहने वाले एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
विज्ञापन

युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी ने अपना नाम पंकज शर्मा उर्फ बंटी निवासी प्रेमनगर बताया। आरोपी ने बताया कि उसने 2010 में मोहल्ले में एक दुकान खोली थी। दुकान कुछ खास नहीं चलती थी। ऐसे में उसने 2022 में बंधन बैंक से 80 हजार रुपये का लोन लिया। इसके लिए पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी मदद की और लोन के 10 हजार रुपये चुकाए। यह महिला लोन में पार्टनर भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी उसने कई जगहों से लोन लिया था। इस बीच कुछ पैसे इस महिला से भी उसने उधार लिए थे। महिला को वृंदावन जाना था इस लिए वह पंकज पर पैसे वापस करने का दबाव बना रही थी। महिला के पैसे चुकाने के लिए वह 12 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे मंजीत कौर से पैसे ब्याज पर लेने गया था। पहले उन्होंने हां कर दी और कुछ देर बाद साफ मना कर दिया।
इस पर वह गुस्सा हो गया। उस वक्त मंजीत कौर सब्जियां काट रही थीं। उसने उसी चाकू से मंजीत कौर का गला रेत दिया। इसके बाद उसने वॉश बेसिन पर हाथ धोए और वहां से भाग गया। एसएसपी ने बतया कि आरोपी पंकज को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
----

खून में सने कपड़ों को छुपा दिया घर में

पंकज पैसे ब्याज पर लेने गया था, लेकिन शायद उसने पहले ही यह बात ठान ली थी कि वह इस कदम को भी उठा सकता है। ऐसे में वह घर के अंदर भी बड़े शातिराना ढंग से दाखिल हुआ। दरवाजे पर उंगलियों के निशान न आएं इसके लिए उसने मुठ्ठी बंद कर दरवाजा खोला था। हत्या के बाद जब कपड़े खून में सन गए तो उसने इन कपड़ों को भी बदल लिया। खून से सने कपड़ों को उसने अपने घर की सीढ़ियों के नीचे छुपा दिया।

---

हर दो महीने में बदल देता था सिम

आरोपी ने कई लोगों से उधार लिया हुआ था। वह लोगों के तकादों से परेशान था। इसके लिए वह हर दो महीने में सिम बदल लेता था। ताकि, कोई उसे फिर फोन न करे। कई बार लोग उसके घर पैसे वापस लेने आते थे तो वह उनके साथ झगड़ा भी करता था।


---

शुरुआत से ही अपने इशारों पर चला रहा था पुलिस को

घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस को भी गुमराह किया। उसने पुलिस को अपने इशारे पर चलाने की भी खूब कोशिश की। आरोपी ने कई नशेड़ियों के नाम भी पुलिस को बताए कि वे महिला की हत्या कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने इन सबसे पूछताछ की। जब उसकी ये हरकतें बढ़ गई तो पुलिस को शक हो गया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों में भी उसके घर की तरफ जाने की पुष्टि हो गई। लिहाजा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed