फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nehru Mountaineering Institute will teach tricks to survive in difficult situation Uttarakhand news in Hindi

Nehru Mountaineering Institute: अब मुश्किल हालातों में जिंदा रहने के गुर सिखाएगा निम, ये सीखेंगे प्रशिक्षु

Sun, 10 Mar 2024 04:37 PM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

अब तक संस्थान में प्रशिक्षण के लिए आने वाले युवक-युवतियों को मुश्किल हालातों में भी जिंदा रहने के लिए किसी तरह की सर्वाइवल स्किल्स नहीं सिखाई जाती थी।

विज्ञापन
Nehru Mountaineering Institute will teach tricks to survive in difficult situation Uttarakhand news in Hindi
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) अब प्रशिक्षुओं को मुश्किल हालातों में भी जिंदा रहने के गुर सिखाएगा। संस्थान ने एडवांस, एमओआई और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के प्रशिक्षुओं को अनिवार्य रूप से सर्वाइवल स्किल्स (उत्तरजीविता कौशल) सिखाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान देश के नामचीन पर्वतारोहण संस्थानों में से एक है। जहां देश-विदेश के युवाओं को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए संस्थान बेसिक से लेकर एडवांस आदि विभिन्न कोर्सेज संचालित करता है। जिसके लिए हर साल बड़ी संख्या में युवा आवेदन करते हैं। वर्तमान समय में प्रशिक्षण के दौरान किसी सदस्य के बिछुड़ने या अन्य विपरीत परिस्थितियों में भी जिंदा रहने के गुर की जानकारी होने के महत्व को देखते हुए संस्थान अब अपने प्रशिक्षुओं को सर्वाइवल स्किल्स सिखाने जा रहा है।
विज्ञापन


संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि अब एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स, एमओआई (मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन) तथा सर्च एंड रेस्क्यू कोर्सेज के प्रशिक्षुओं को सर्वाइवल स्किल्स सिखाई जाएगी। यह सभी स्किल्स प्रशिक्षुओं को मुश्किल हालातों से लड़कर खुद को जिंदा रखने में मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kotdwar: कोटद्वार में सीएम धामी का रोड शो, लाभार्थी सम्मान समारोह में करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास

क्या-क्या सीखेंगे प्रशिक्षु
निम के कर्नल अंशुमान भदौरिया ने बताया कि सर्वाइवल स्किल्स के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को कहीं फंस जाने पर शेल्टर बनाने, भोजन उपलब्ध नहीं होने पर भोजन की व्यवस्था करने, क्या-खा सकते हैं और क्या नहीं, गंदे पानी को साफ करने और बिना माचिस के आग जलाने आदि के गुर सिखाए जाएंगे।

वर्तमान समय में सर्वाइवल स्किल्स की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसलिए अब एडवांस, एमओआई और सर्च एंड रेस्क्यूृ कोर्स के प्रशिक्षुओं को सर्वाइवल स्किल्स भी सिखाई जाएगी।
- कर्नल अंशुमान भदौरिया, प्रधानाचार्य निम उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed