फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neha, Babita and Pramila's head decorating the crown of Teej Queen

नेहा, बबीता और प्रमिला के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Neha, Babita and Pramila's head decorating the crown of Teej Queen
सहारनपुर रोड स्थित मंडी के पास एक होटल में भारतीय वैश्य महासंघ द्व‍ारा आयोजित तीज महोत्सव कार्य?
भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने हरि चूड़ियां, हरे परिधान पहन और हाथों में मेहंदी रचाकर सावन की खुशियां मनाई। इस अवसर पर तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में तीज क्वीन का ताज नेहा गुप्ता, बबीता गोयल और प्रमिला अग्रवाल के सिर सजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरंजनपुर स्थित एक होटल में तीजोत्सव में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। महासंघ की महिला अध्यक्ष रमा गोयल के निर्देशन में महिलाओं ने सावन के गीतों पर मन मोहक प्रस्तुति दी। तीज क्वीन प्रतियोगिता में 35 वर्ष आयु वर्ग में नेहा गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। 36 -55 आयु वर्ग में बबीता गोयल पहले स्थान पर रहीं। 56 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रमिला अग्रवाल पहले स्थान पर रहीं। तीज क्वीन, डांस क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक रुचि अग्रवाल व डॉ. अंजुम अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, राजेंद्र प्रसाद गोयल, सीमा राजवंशी, रीता गोयल, संगीता गर्ग, आभा गोयल, निधि अग्रवाल, पद्मा गोयल, वंदना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed