{"_id":"622475320e2d594fe303168f","slug":"negligence-of-the-system-covid-vaccine-successfully-done-to-the-deceased-also-sending-the-message-of-successfully-dosing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम की लापरवाही:मृतकों को लगाई जा रही कोविड वैक्सीन, परिजनों के पास आ रहे सफलतापूर्वक डोज लगने के मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम की लापरवाही:मृतकों को लगाई जा रही कोविड वैक्सीन, परिजनों के पास आ रहे सफलतापूर्वक डोज लगने के मैसेज
Sun, 06 Mar 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 06 Mar 2022 04:12 PM IST
सार
देहरादून में खुड़बुड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मां का पिछले साल देहांत हो चुका है और अब उनके पास उनकी मां का सफलतापूर्वक वैक्सीन किए जाने का मैसेज आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में मृतकों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आया है। जब विभाग की ओर से मृतकों को कोरोना वैक्सीन सफलता पूर्वक लगाए जाने का मैसेज भी भेजा जा रहा है।
प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया
देहरादून में खुड़बुड़ा निवासी एक व्यक्ति ने ऐसी ही जानकारी साझा की है। खुडबुड़ा निवासी अमर जैन ने बताया कि मेरी माता का 23 अप्रैल 2021 को देहांत हो गया था, लेकिन दो दिन पूर्व मैसेज आया है कि कि मेरी मां को दूसरी डोज सफलतापूर्वक लग गई है। जिसका प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया
देहरादून में खुड़बुड़ा निवासी एक व्यक्ति ने ऐसी ही जानकारी साझा की है। खुडबुड़ा निवासी अमर जैन ने बताया कि मेरी माता का 23 अप्रैल 2021 को देहांत हो गया था, लेकिन दो दिन पूर्व मैसेज आया है कि कि मेरी मां को दूसरी डोज सफलतापूर्वक लग गई है। जिसका प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए और हिमालयन रेड फॉक्स सहित कई वन्यजीवों की चहलकदमी, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
विज्ञापन
अमर ने कहा कि अत्यंत दुख का विषय है कि मृतकों को भी स्वास्थ्य विभाग कोविड की डोज लगा रहा है। जो अपने आप में अनियमितता को दर्शाता है । कहा कि इसकी जांच होना अतिआवश्यक है। इससे पूर्व भी कई मामले इस तरह के आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर की तकनीक दिक्कत से यह समस्या हो रही है। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है