फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NEET PG counselling first phase HNB Medical University 208 seats allotted for MD MS MDS Uttarakhand news

NEET PG Counselling: एमडी, एमएस और एमडीएस की 208 सीटें आवंटित, यहां पढ़ें काउंसिलिंग से जुड़ा पूरा अपडेट

Thu, 17 Aug 2023 11:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Aug 2023 11:07 AM IST
सार

नीट पीजी के लिए प्रदेशभर से कुल 855 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 739 ने च्वाइस भरी और 132 ने नहीं भरी। प्रथम चरण की काउंसिलिंग से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 16, हल्द्वानी में 21 और श्रीनगर में 16 सीटें आवंटित की गईं।
 

विज्ञापन
NEET PG counselling first phase HNB Medical University 208 seats allotted for MD MS MDS Uttarakhand news
NEET PG

विस्तार

एचएनबी मेडिकल विवि ने प्रथम चरण की नीट पीजी काउंसिलिंग के तहत बुधवार को एमडी, एमएस, एमडीएस की 208 सीटें आवंटित कर दीं। आवंटित सीटों पर छात्र 20 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए विवि दूसरे चरण की काउंसिलिंग कराएगा।

विज्ञापन

विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि नीट पीजी के लिए प्रदेशभर से कुल 855 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 739 ने च्वाइस भरी और 132 ने नहीं भरी। प्रथम चरण की काउंसिलिंग से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 16, हल्द्वानी में 21 और श्रीनगर में 16 सीटें आवंटित की गईं।

विज्ञापन


हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में कुल 85 सीटें आवंटित हुईं, जिनमें ऑल इंडिया कोटे की 53 और राज्य कोटे की 32 सीटें शामिल हैं। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 57 सीटें आवंटित हुईं, जिनमें ऑल इंडिया कोटे की 36 व राज्य कोटे की 21 सीटें शामिल हैं। एमडीएस में सीमा डेंटल कॉलेज में 13 सीटें आवंटित हुई हैं। उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में कोई सीट आवंटित नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आवंटित सीटों पर अब छात्रों को 20 अगस्त तक दाखिला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट यूजी: 20 अगस्त तक भरें च्वाइस, 21 को छोड़ सकते हैं सीट

एचएनबी मेडिकल विवि ने एमबीबीएस, बीडीएस की सीटों पर दाखिले की दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू कर दी है। इसके लिए 20 अगस्त तक पंजीकरण व च्वाइस भर सकते हैं। विवि कुलसचिव डॉ. उनियाल के मुताबिक, जो छात्र प्रथम चरण में आवंटित सीट पर दाखिला लेने के बाद उसे बिना धरोहर राशि जब्त हुए छोड़ना चाहते हैं, उन्हें 21 अगस्त की शाम पांच बजे तक कॉलेज पहुंचकर सीट छोड़ने की सूचना देनी होगी। इसके बाद किसी को सीट छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

 

उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 36 सीटें खाली
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस की 14, श्रीनगर में 13, दून मेडिकल कॉलेज में 17, अल्मोड़ा में 10 सीटों पर मौका मिलेगा। वहीं, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में राज्य कोटे की 40, हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 23 और गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में 44 सीटें खाली हैं।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

सीमा डेंटल कॉलेज में राज्य कोटे की बीडीएस की 27 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में बीडीएस की 33 सीटें खाली हैं। वहीं, ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे के तहत एसजीआरआर में 48, हिमालय में 31, गौतम बुद्ध कॉलेज में 53, सीमा डेंटल कॉलेज में 14 व उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 36 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed