{"_id":"5efeb9cb8ebc3e43211c923c","slug":"neet-pg-counselling-2020-second-phase-registration-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी काउंसिलिंग : दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू, बची सीटों पर दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट पीजी काउंसिलिंग : दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू, बची सीटों पर दाखिले का मौका
Fri, 03 Jul 2020 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दूसरे चरण की नीट पीजी काउंसिलिंग शुरू कर दी है। इसके तहत आठ जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।
जहां नए छात्रों को पूरी प्रक्रिया का पालन दोबारा करना होगा तो वहीं पहले चरण की काउंसिलिंग में रजिस्टर्ड छात्रों को बिना फीस जमा कराए दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काउंसिलिंग और अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जबकि सीट आवंटित होने के बाद छात्रों को अपने कॉलेज में जाकर दाखिला लेना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा कराने की तिथि : दो जुलाई से छह जुलाई तक
च्वाइस भरने और लॉक करने की तिथि : आठ जुलाई से 11 जुलाई
दूसरे चरण का सीट आवंटन : 14 जुलाई
आवंटित सीट पर दाखिले की अंतिम तिथि : 20 जुलाई
कहां कितनी सीटों पर मौका
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी - 30
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर - 04
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 13
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 51
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट - 59
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश - 16
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून - 08
सीमा डेंटल कॉलेज ने घटाई फीस
एमडीएस में दाखिले के लिए सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश ने अपनी फीस में कमी कर दी है। कॉलेज की ओर से विवि को अपना नया फीस स्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र चाहें तो विवि की वेबसाइट से भी यह फीस स्ट्रक्चर देख सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कोविड-19 के चलते यह फैसला लिया गया है।