फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET PG counselling 2020 : second phase registration starts

नीट पीजी काउंसिलिंग : दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू, बची सीटों पर दाखिले का मौका

Fri, 03 Jul 2020 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
NEET PG counselling 2020 : second phase registration starts
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दूसरे चरण की नीट पीजी काउंसिलिंग शुरू कर दी है। इसके तहत आठ जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जहां नए छात्रों को पूरी प्रक्रिया का पालन दोबारा करना होगा तो वहीं पहले चरण की काउंसिलिंग में रजिस्टर्ड छात्रों को बिना फीस जमा कराए दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि काउंसिलिंग और अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जबकि सीट आवंटित होने के बाद छात्रों को अपने कॉलेज में जाकर दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा कराने की तिथि : दो जुलाई से छह जुलाई तक
च्वाइस भरने और लॉक करने की तिथि : आठ जुलाई से 11 जुलाई
दूसरे चरण का सीट आवंटन : 14 जुलाई
आवंटित सीट पर दाखिले की अंतिम तिथि : 20 जुलाई

कहां कितनी सीटों पर मौका

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी - 30
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर - 04
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 13
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून - 51
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट - 59
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश - 16
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून - 08

सीमा डेंटल कॉलेज ने घटाई फीस

एमडीएस में दाखिले के लिए सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश ने अपनी फीस में कमी कर दी है। कॉलेज की ओर से विवि को अपना नया फीस स्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र चाहें तो विवि की वेबसाइट से भी यह फीस स्ट्रक्चर देख सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कोविड-19 के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed