फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET exam tomorrow, Sunday June 21 police on alert in Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: नीट परीक्षा के लिए दून में पुलिस अलर्ट, एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने बैठक में दिए निर्देश

Sat, 20 Jun 2026 04:23 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 20 Jun 2026 04:23 PM IST
सार

नीट परीक्षा को लेकर एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। कहा कि सभी जोनल अधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कंट्रोल रूम, जैमर और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना समय पर पूरी हो जाए। 

विज्ञापन
NEET exam tomorrow, Sunday June 21 police on alert in Dehradun Uttarakhand news in hindi
नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक में निर्देश देते एसपी सिटी प्रमोद कुमार। - फोटो : पुलिस

विस्तार

नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने व्यापक तैयारियां की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। दून में 21 जून को परीक्षा होनी है।

विज्ञापन

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने कहा कि सभी जोनल अधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कंट्रोल रूम, जैमर और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना समय पर पूरी हो जाए। साथ ही उन्हें चेक भी कर लिया जाए कि काम कर रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन

निर्देश दिए कि परीक्षा के दिन निर्धारित समय से चार घंटे पहले सभी परीक्षा केंद्रों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करें। परीक्षा केंद्रों की चहारदीवारी की भी जांच करने को कहा गया है। यदि किसी केंद्र की सुरक्षा में कमी पाई जाती है तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों और संबंधित संस्थान प्रमुख को देकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के भीतर परीक्षार्थियों के अलावा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार भूमि घोटाला: 2022 में लिखी गई थी पटकथा, डंपिंग यार्ड से शुरू हुआ खेल, ऐसे खुली भ्रष्टाचार की परतें

आसपास भी रहेगी सख्त निगरानी

दून पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी की भी योजना बनाई है। इसके लिए मोबाइल पुलिस पार्टियां तैनात की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और ढाबों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहां ठहरे व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा तथा परीक्षा के दौरान या उससे पहले संदिग्ध रूप से ठहरे लोगों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed