{"_id":"612004e88ebc3e6ed2137b3e","slug":"neeraj-chopra-glory-run-on-29-in-doon-city-news-drn3880228185","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 अगस्त को दून में होगी नीरज चोपड़ा ग्लोरी रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 अगस्त को दून में होगी नीरज चोपड़ा ग्लोरी रन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दून में 29 अगस्त को देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रॉस कंट्री का आयोजन होगा। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में यह दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ का आयोजन अलग-अलग आयु वर्गों में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में एथलीट हिस्सा लेंगे।
शुक्रवार को गांधी पार्क में एसोसिएशन कार्यकारिणी समिति की बैठक में ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी रन’ के आयोजन का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में महिला और पुरुष के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। सुबह साढ़े छह बजे से गांधी पार्क से मसूरी डायवर्जन होते हुए वापस राजपुर रोड पहुंचकर दौड़ समाप्त होगी। इसमें 18 से 65 आयु वर्ग की अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं। 18 से 45 वर्ष आयु वर्गों के लिए दूरी 10 किमी और इससे अधिक आयु वर्ग वाले धावकों के लिए पांच किमी निर्धारित की गई है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाने और समापन पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने पर सहमति जताई। सभा की अध्यक्षता पूर्व सीनियर एथलेटिक्स कोच गुरफूल सिंह ने की, जिसमें कार्यसमिति के 12 सदस्य मौजूद रहे।