फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neelkanth yatra stopped due to landslide on Highway

20 मीटर बहा नीलकंठ हाईवे, कई मार्ग बंद होने से रुकी यात्रा 

Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
व्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश 
व्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश  Updated Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
 Neelkanth yatra stopped due to landslide on Highway

शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह सड़कें टूटने से समस्या खड़ी हो गई है। भारी बारिश के कारण लक्ष्मणझूला-नीलकंठ नेशनल हाईवे रत्ता पानी के समीप 20 मीटर बह गया है, जिसके चलते प्राचीन नीलकंठ धाम की श्रावण यात्रा बाधित हो गई।

विज्ञापन


हाईवे पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आने से पीडब्लूडी को उसे हटाने में दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। इससे मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है। बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने और मलबा आने से दोपहर तक हाईवे पर आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन


मार्ग पर एक बजे के बाद छोटे वाहन जबकि शाम 5 बजे के बाद भारी वाहनों के लिए भी रास्ता खोल दिया गया। उधर नगर में हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर बारिश से बड़े गड्ढे पड़ने और फुटपाथ धंसने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही, इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े।      
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात से शनिवार सुबह तक जारी मूसलाधार बारिश से बैराज-लक्ष्मणझूला-नीलकंठ हाईवे पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मलबा आने से बाधित हो गया। बारिश के चलते रत्तापानी के समीप राजमार्ग का 20 मीटर का हिस्सा बह गया।

कई संपर्क मार्ग हुए बंद

 Neelkanth yatra stopped due to landslide on Highway

​ जिससे यहां मार्ग अत्यधिक संकरा हो गया है। बारिश से बैराज जंगलात चौकी और गुर्जर डेरे के समीप गदेरे में मलबा आने, किरमोला गांव, तेेरह मंजिल मंदिर, गरुड़चट्टी के समीप टूट पहाड़ पर भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से बाधित रहा।

मार्ग पर रत्तापानी के पास 20 मी. सड़क बहने से हाईवे अत्यधिक संकरा हो गया, जिससे राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने पीडब्लूडी दुगड्डा की मदद से हाईवे पर कुछ स्थानों से मलबा हटवाया, मगर राजमार्ग के पीडब्लूडी एडीबी आपदा खंड के अंतर्गत आने वाले रत्ता पानी क्षेत्र में सड़क बहने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो सकी। इससे नीलकंठ श्रावण यात्रा भी बाधित हो गई है। पुलिस ने नीलकंठ मार्ग दुरुस्त होने तक फिलहाल इस पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है।

पुलिस के अनुसार दूसरी ओर बीन नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज-चीला मार्ग पर सुबह 8 बजे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। दोपहर बाद नदी का जलस्तर कम होने पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई।  उधर बदरीनाथ हाईवे पर बारिश से ब्रह्मपुरी में पेड़ गिरने और शिवपुरी और कौड़ियाला में भूस्खलन के कारण राजमार्ग शनिवार दोपहर तक बाधित रहा। हाईवे बाधित होने से ऋषिकेश व श्रीनगर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पीडब्लूूडी हाईवे डिवीजन और मुनिकीरेती पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद दोपहर बाद मार्ग से पेड़ और मलबा हटाकर किसी तरह छोटे वाहनों के लिए आवागमन सुचारु कराया। उधर, शहर में भी मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी से लेकर कोयल घाटी तक राजमार्ग किनारे फुटपाथ धंसने और कोयल घाटी में हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दिन भर वाहन रेंग-रेंगकर निकले। यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए यहां पुलिस प्रशासन को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed