फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nda Exam 2020: 53 percent applicants give NDA exam amidst threat of corona

Nda Exam 2020: कोरोना के खतरे के बीच 53 प्रतिशत ने दी एनडीए परीक्षा

Sun, 06 Sep 2020 09:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Sep 2020 09:16 PM IST
सार

  • गणित के आसान सवाल देख खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
Nda Exam 2020: 53 percent applicants give NDA exam amidst threat of corona
परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के मुश्किल वक्त में भी संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी की नेशनल डिफेंस एकेडमी परीक्षा में अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में 53 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि आम दिनों के मुकाबले यह संख्या कम है, लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इसे अच्छा माना जा रहा है। परीक्षा के ऑब्जर्वर सुनील कुमार राय और जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाएं परखीं।

विज्ञापन


रविवार को देहरादून में 44 केंद्रों पर दो पालियों में एनडीए परीक्षा हुई। केंद्रों पर दो घंटे पहले से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मास्क और सैनिटाइजर के साथ उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अभ्यर्थियों के बैठने के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया।
विज्ञापन


एडीएम बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि परीक्षा के लिए 19009 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,071 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की संख्या घट गई। इसमें 9950 ने हिस्सा लिया। वैसे तो हर बार परीक्षा में तकरीबन 60 से 65 फीसदी उपस्थिति रहती है, लेकिन कोरोना के इस मुश्किल वक्त में इतनी संख्या को भी बेहतर माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर शुरू में तो तनाव था, लेकिन परीक्षा के बाद चेहरे खिले नजर आए। परीक्षा विशेषज्ञ जेपी नौटियाल ने बताया कि गणित के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा का प्रश्न पत्र थोड़ा लंबा था। अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्हें शुरू में तो कोरोना व परीक्षा की चिंता थी, लेकिन परीक्षा की व्यवस्थाओं के बाद सबकुछ सामान्य हो गया।  

इस बार हुई एक ही परीक्षा
कोविड-19 की वजह से इस साल एनडीए की एक ही परीक्षा हो पाई है। वैसे हर छह माह पर यूपीएससी की ओर से यह परीक्षा कराई जाती है। इस साल मार्च में लॉकडाउन की वजह से परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी।

एनडीए परीक्षा देने गए पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए मददगार बने देहरादून के सीओ

देहरादून के सीओ सिटी शेखर सुयाल पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए मददगार बनकर सामने आए हैं। यहां के कुछ युवा एनडीए की परीक्षा देने देहरादून गए हैं, लेकिन उन्हें वहां रहने को कमरे नहीं मिले। जानकारी मिलने के बाद सीओ ने युवाओं के रहने खाने का इंतजाम कराया।

पिथौरागढ़ के 30 युवा एनडीए की परीक्षा देने 5 सितंबर को देहरादून पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें रहने के लिए कमरे नहीं मिले। युवाओं ने फोन पर बताया कि ज्यादातर होटल कोरोना सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने ब्रेकिंग आर्ट्स अकादमी पिथौरागढ़ के नीरज उपाध्याय से संपर्क किया।

नीरज ने सीओ से संपर्क कर उन्हें समस्या बताई। सीओ ने इंसानियत का फर्ज निभाया। उन्होंने सभी के लिए निजी संसाधनों से रहने और खाने की व्यवस्था कराई और युवाओं को परीक्षा के लिए शुभकामना दी।

रविवार को परीक्षा हुई। परीक्षा देने वाले कई युवा आर्थिक रूप से कमजोर हैं। शेखर सुयाल पूर्व में पिथौरागढ़ के सीओ रह चुके हैं, जो नगर के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। युवाओं को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनका प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन करते रहते थे। युवाओं ने इस मदद के लिए सीओ का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed