फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ND tiwari wish to become prime minister of india.

आज भी ND को है प्रधानमंत्री न बनने का मलाल

Sun, 25 Oct 2015 02:19 PM IST
रवींद्र पांडे रवि/ अमर उजाला, नैनीताल
रवींद्र पांडे रवि/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 25 Oct 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
ND tiwari wish to become prime minister of india.

प्रधानमंत्री न बनने की टीस आज भी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के मन में है। उन्हें आज भी इसका मलाल है कि योग्य होने के बावजूद वे प्रधानमंत्री नहीं बन सके।

विज्ञापन


इस दुर्भाग्य ही कहेंगे कि 1991 में वह नैनीताल-बहेड़ी सीट से चुनाव हार गए। इस दौरान उनके प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने के प्रबल आसार थे। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सीआरएसटी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र में रहकर उन्होंने विदेश मंत्री, वित्त मंत्री के रूप में सेवा की।
विज्ञापन


इसके अलावा भी विभिन्न पदों में रहकर प्रदेश व देश सेवा का सौभाग्य मिला, लेकिन कहीं न कहीं उनके अंदर प्रधानमंत्री पद तक न पहुंचने का दर्द दिखा। उन्होंने कहा कि उस दौरान नैनीताल-बहेड़ी सीट से एमपी की दावेदारी से पहले वह दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार ने उनसे यह सवाल किया कि वह फारसी भाषा में आजादी की लड़ाई को क्या कहेंगे।
जिसका उन्होंने सही जवाब दिया।

ऐसे ही कई सवालों के बाद दिलीप जी ने उनकी दावेदारी को प्रबल बताया, लेकिन विपक्षियों ने क्षेत्र में यह कहकर उनके विरोध में प्रचार किया कि दिलीप कुमार यानी मुस्लिम वर्ग के युसुफ मियां ने उनके पक्ष लिया है। यह कुप्रचार ऐसा हुआ कि बहेड़ी गृह क्षेत्र से उन्हें पांच हजार वोट से हार मिली।


इसके बाद देश के प्रधानमंत्री पर पर पीवी नरसिम्हा राव आसीन हुए। पंडित तिवारी ने कहा कि श्री नरसिम्हा राव भाग्यशाली थे कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed