{"_id":"5bcb4670bdec22695f5f293e","slug":"nd-tiwari-cremation-haldwani-route-diverted","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को हल्द्वानी में होगी स्व. एनडी तिवारी की अंत्येष्टि, ये रूट रहेंगे डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को हल्द्वानी में होगी स्व. एनडी तिवारी की अंत्येष्टि, ये रूट रहेंगे डायवर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर पहुंचा उत्तराखंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पार्थिव देह को जनता दर्शन के बाद रविवार दोपहर सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट रानीबाग ले जाया जाएगा। एनडी के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य वीवीआईपी के आने की संभावना को देखते हुए छह राजपत्रित अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शनिवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट डायवर्जन को अंतिम रूप दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त व्यावसायिक वाहनों को एनडी की अंत्येष्टि तक गौलापार खेड़ा तिराहे पर रोका जाएगा। ये वाहन हल्द्वानी से कालाढूंगी, रूसी बाईपास, ज्योलीकोट से भवाली की ओर जा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त व्यावसायिक वाहनों को खुटानी बैंड, भवाली तिराहे से मोड़कर भवाली, ज्योलीकोट रूसी बाईपास से कालाढूंगी की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पर्वतीय मार्गों से आने वाले समस्त छोटे वाहनों को भी खुटानी बैंड, भीमताल से मोड़कर भवाली तिराहे से ज्योलीकोट होते हुए रूसी बाईपास से कालाढूंगी की तरफ निकाला जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त छोटे एवं बड़े वाहनों को कालाढूंगी से रूसी बाईपास होते हुए ज्योलीकोट की ओर भेजा जाएगा। सितारगंज, चोरगलिया की ओर से आने वाले समस्त वाहनों को (अंतिम संस्कार में आने वाले वाहनों को छोड़कर) खेड़ा चौराहे से तीनपानी हल्द्वानी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
ये रहेगी ‘पार्किंग व्यवस्था’
- सर्किट हाउस काठगोदाम में अंतिम दर्शन के दौरान समस्त वाहनों की पार्किंग एनएचपीसी, एनटीपीसी, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय कार्यालय, आयकर भवन परिसर में की जाएगी। शेष वाहनों को सड़क के एक किनारे खड़ा करने की इजाजत दी जाएगी।
- अंतिम संस्कार में आने वाले वाहनों को एचएमटी फैक्ट्री की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। बाकी वाहनों को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज काठगोदाम की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
पुलिस फोर्स की तैनाती
कार्यक्रम में दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार क्षेत्राधिकारी, पांच प्रभारी निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, यातायात प्रभारी, प्रभारी सीपीयू, चार थानाध्यक्ष एक एफएसओ, 41 उपनिरीक्षक, पांच हेड कांस्टेबल, 40 कांस्टेबल, दो यातायात उप निरीक्षक, चार सिपाही, एक कंपनी और एक प्लाटून पीएसी के जवानों की तैनाती की जाएगी।