फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ND tiwari bone immersion in haridwar

हरिद्वार: रोहित शेखर ने गंगा में प्रवाहित की नारायण दत्त तिवारी की अस्थियां, बालकृष्ण भी रहे मौजूद

Tue, 23 Oct 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 23 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
ND tiwari bone immersion in haridwar
रोहित शेखर ने प्रवाहित की एनडी तिवारी अस्थियां

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की अस्थियां आज एनडी तिवारी के पैतृक गांव के घाट स्यूगाड की कल्सा नदी में विसर्जित की गई। उनके भतीजे हरीश तिवारी, विजय तिवारी, पूरन तिवारी और विधायक राम सिंह कैड़ा, समाजिक कार्यकर्ता मोहन पाठक, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया सहित तमाम लोगों ने एनडी तिवारी की अस्थियों का विसर्जन किया।

विज्ञापन


इसके बाद हरिद्वार में कनखल सती घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर ने अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्व. तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ने बताया कि 29 अक्तूबर को दिल्ली में ही पीपलपानी होगा। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी रविवार दोपहर बाद अनंत यात्रा पर चल दिए। उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर 2.35 बजे उनको मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले काठगोदाम सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट तक उनकी यात्रा में आम और खास सभी का हुजूम उमड़ पड़ा। ‘एनडी तिवारी अमर रहें’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा एनडी तेरा नाम रहेगा’ ‘संघर्ष किया है संघर्ष करेंगे, विकास किया है विकास करेंगे’ के नारों से लोगों ने अपने प्रिय नेता के प्रति सम्मान प्रकट किया। 

शवयात्रा लगभग एक घंटे में 1.37 बजे चित्रशिला घाट पहुंची

विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य कबीना मंत्री प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, रेखा आर्य, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद प्रदीप टम्टा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत तमाम विधायक, पूर्व विधायक शवयात्रा में शामिल थे।

बरेली के पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, बिजनौर के पूर्व विधायक नसीब पठान ने सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट तक पैदल ही शवयात्रा के साथ चलकर पर्वत पुत्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। 

सर्किट हाउस से शवयात्रा करीब 12.40 बजे शुरू हुई। रास्ते में छतों पर और सड़क किनारे खड़े लोगों ने नारे लगाकर विकास पुरुष को अंतिम विदाई दी। शवयात्रा लगभग एक घंटे में 1.37 बजे चित्रशिला घाट पहुंची। यहां पुलिस की टुकड़ी ने हवा में फायर कर इस जन नायक को अंतिम सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इससे पहले सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समेत हजारों लोगों ने एनडी के अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed