{"_id":"61e311794287b65dc36cb44e","slug":"ncc-nss-workers-to-help-elderly-voters-dehradun-news-drn4017456158","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रदराज मतदाताओं की मदद करेंगे एनसीसी, एनएसएस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रदराज मतदाताओं की मदद करेंगे एनसीसी, एनएसएस कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी निर्वाचित गतिविधियां संपादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय को निर्देश दिए कि उड़नदस्ते (एफएसटी), वीडियो निगरानी टीम, स्थैटिक टीमों को लगातार सक्रिय रखते हुए विभिन्न माध्यमों से अवैध शराब, मादक पदार्थ, रुपये आदि की सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें।
उन्होंने नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूएस, समाज कल्याण विभाग से पेंशन प्राप्त कर रहे इन पेंशनरों का पूर्ण विवरण बनाने के साथ ही प्रत्येक मध्य स्थल दिव्यांग एवं उम्रदराज वोटरों को सहायता के लिए बूथ सहायक नियुक्त करने के लिए एनएसएस, एनसीसी व महिला मंगल दल के सदस्यों को बूथ वार नामित करते हुए सहायता लेने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे वोटरों की आवाजाही के लिए वाहन की व्यवस्था के साथ ही संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से समन्वय करते हुए आवागमन का रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नितिका खंडेलवाल, एडीएम एफआर केके मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम/नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता अभिषेक रुहेला, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा सिंह, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, उपनगर मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवांठा आदि थे।