फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NCC Directorate honored the families of martyrs of 1971 war

एनसीसी निदेशालय ने 1971 युद्ध के शहीदों के परिजनों को सम्मानित

Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
NCC Directorate honored the families of martyrs of 1971 war
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में एनसीसी निदेशालय की ओर से 1971 के भारत -पाक युद्ध के शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बधुवार को ननूरखेड़ा स्थित एनसीसी निदेशालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी निदेशालय देहरादून एवं ग्रुप मुख्यालय, देहरादून के सौजन्य से 11 यूके गर्ल्स बटालियन देहरादून ने विजय श्रृंखला के तहत 1971 के तीन वीर योद्वाओं के परिवारजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 1/5 जीआर के वीर योद्वा नायब सूबेदार गणेश बहादुर गुरूंग की पुत्र वधु निशा गुरूंग, 1/11 जीआर से लांस नायक बीर बहादुर गुरूंग की पुत्री सुनीता गुरूंग एवं गढ़वाल राइफल से राइफलमैन विमल प्रकाश मंथवाल के भाई सुरेन्द्र सिंह मंथवाल को सम्मानित किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी के 60 कैडेटस् एवं स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कैडेटस् ने कविता पाठ एवं देशभक्ति गीत गाकर वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय देहरादून के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एनएस ठाकुर, डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल जेपी यादव एवं कमान अधिकारी एसएस गुसाई के आदि इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed