{"_id":"5d38b3338ebc3e6cdf2c8fcb","slug":"ncc-cadets-awareness-rally-vikas-nagar-news-drn314058459","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विकासनगर में जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में जैन बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को विकासनगर बाजार क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट सुषमा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एनसीसी अधिकारी रचना गुप्ता के नेतृत्व में स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली अस्पताल रोड, डाकपत्थर रोड से होते हुए वापस स्कूल परिसर में पहुंच संपन्न हुई। छात्रों ने देश प्रेम की भावनाओं से प्रेरित नारे लगाए। प्रधानाचार्य ने कहा कि 20 साल पूर्व 26 जुलाई 1999 को देश के जाबाज सपूतों ने कारगिल की चोटी पर अपना झंडा फहराया था। इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि देश की रक्षा पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। रैली के दौरान छात्रों ने वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद और जय जवान, जय किसान के नारे लगाए।
रैली में निर्मला रावत, सुमन शर्मा, सरिता, कुसुम भटनागर, कुसुम लेखवार, पूजा ध्यानी, रीना तोमर, कविता, ऋतु नागर, नीलम आदि शामिल रहीं।
----
छात्रों ने देखी कारगिल युद्ध पर बनी डॉक्यूमेंट्री
विकासनगर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में एनसीसी के सीनियर और जूनियर डिवीजन कैडेट्स को कारगिल युद्ध से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रकाश डाला। मेजर एसके विश्नोई ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के 20 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में छात्रों को भारतीय सेना की इस विजयगाथा से अवगत कराया जा रहा है। इस मौके पर एनससी अधिकारी मेजर एसके विश्नोई, तृतीय अधिकारी विभा, सुभाष चंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, हिमांशु वर्मा, नीरज वर्मा, अनिता नेगी, प्रीति जैन, मनीषा शर्मा, इसम सिंह, संजीव कलुरा, ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन बिष्ट, आशीष रावत, पीतांबर तोमर, मोहित, मोहन, मनीष, कैडेट सचिन, सुहैल, करण, मुकेश, रवीना, शुभम, आदित्य, पुलकित, कल्पना, रंजू, अंजलि, साक्षी आदि मौजूद रहे।