फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratr worship

मां चंद्रघटा की हुई पूजा, आज मां कूष्मांडा पूजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
navratr worship
- फोटो : AMAR UJALA
मां चंद्रघटा की हुई पूजा, आज मां कूष्मांडा पूजन -नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने चंद्रघटा स्वरूप का विधि-विधान से किया पूजन माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां के चंद्रघटा स्वरूप का पूजन किया गया। भक्तों ने मां का भव्य श्रृंगार किया और उनसे सुख, समृद्धि की मनोकामना मांगी। शनिवार को चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी। सर्वप्रथम भक्तों ने देव स्थान की सफाई की। देवी को चुनरी चढ़ाई और श्रृंगार किया। मां दुर्गा का सप्तशती का पाठ किया। मां देवी के चंद्रघटा स्वरूप का वर्णन किया गया, जिसमे मां की दिव्य शक्ति के बारे में बताया गया। एकांतवास में की पूजा:: कोरोना वायरस के चलते लोगों ने घर पर एकांतवास में पूजा-अर्चना की। सिर्फ परिवार के सदस्यों ने पाठ में हिस्सा लिया। इस दौरान लोग भक्ति में लीन नजर आए। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मंदिर में हुई पूजा: श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में शुक्रवार सुबह मां भगवती की तीसरे स्वरूप चंद्रघटा की पूजा की गई। महंत रविन्द्र पूरी जी महाराज के सानिध्य में दिगम्बर दिनेश पूरी व पंडित भारत भूषण भट्ट ने पूजा-अर्चना हुई। मां भगवती से कोरोना वायरस के खात्मे की प्रार्थना की गई। पूजा-अर्चना के दौरान सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा। सेवा दल की ओर से जरूरतमंदों को खाना भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed