फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Sports Day 2021: Neeraj Chopra Glory Cross Country Run Held in Dehradun

राष्ट्रीय खेल दिवस 2021: खिलाड़ियों पर मेहरबानी, सीएम धामी ने किया नौकरी और छात्रवृत्ति का एलान

Sun, 29 Aug 2021 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Aug 2021 10:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का  दैनिक भत्ता 175 से बढ़ाकर 225 रुपये किए किया जाएगा। जबकि महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन
National Sports Day 2021: Neeraj Chopra Glory Cross Country Run Held in Dehradun
क्रॉस कंट्री रन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को एशियन, कामनवेल्थ, वर्ल्ड एवं ओलंपिक पदक विजेताओं की तरह सरकारी नौकरी मिलेगी। प्रदेश में आठ से 14 वर्ष तक की आयु के 50-50 बालक-बालिकाओं को हर साल मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का  दैनिक भत्ता 175 से बढ़ाकर 225 रुपये किए किया जाएगा। जबकि महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र द्वारा स्पोर्ट्स कांपलेक्स, खेल अकादमी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए ’मेजर ध्यानचंद निजी क्षेत्र खेल प्रतिभागिता प्रोत्साहन कोष की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को यात्रा मार्ग व्यय, स्पोर्टस किट्स आदि की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि टेबल टेनिस के खिलाड़ियों के लिये अलग से हॉल की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त बस यात्रा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में खिलाड़ियों का कोटा 5 फीसदी होगा
राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी , महाविद्यालयों एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 5 फीसदी का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान किया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उत्कृष्टता लाने, वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तकनीक को सुनिश्चित करने के लिए ’खेल विज्ञान केंद्र’ की स्थापना राज्य खेल विकास संस्थान में की जाएगी। ओलंपिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए कोच की व्यवस्था भी होगी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में ’स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ बनाए जाने का प्रयास होगा। नेशनल गेम्स, एशियन, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड, ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल दुर्घटनाओं एवं अन्य खेल आकस्मिकताओं को ध्यान में रखते हुए बीमा एवं आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से की बात 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से वीडियो कॉल पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि नीरज चोपड़ा एक सैनिक भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी एक सैनिक के बेटे हैं।

क्रास कंट्री रन में प्रतिभागियों के साथ दौड़े सीएम धामी, बढ़ाया हौसला

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देहरादून में खेल विभाग और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन का आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सीएम धामी ने भी कुछ दूर तक जॉगिंग की। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमें खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैनशिप होनी चाहिए। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढ़ते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed