फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National players will get Ac Bus And train Third AC Facility Mandate Issued

Uttarakhand: राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, आवागमन के लिए मिलेगी एसी बस और ट्रेन के एसी कोच की सुविधा

Mon, 15 Jul 2024 04:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jul 2024 04:14 PM IST
सार

पहले राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था। लेकिन अब खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सरकार ने सुविधाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand National players will get Ac Bus And train Third AC Facility Mandate Issued
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अब एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर शासनादेश जारी हो गया है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है। पूर्व में खिलाड़ियों का यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने खिलाड़ियों को यात्रा में आ रही दिक्कतों के समाधान को लेकर शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन


Uniform Civil Code:  राज्य स्थापना दिवस से पहले यूसीसी लागू करेगी धामी सरकार, केदारनाथ विवाद पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था, लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब खिलाड़ियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाड़ियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह नहीं होगी। कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाड़ियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। आज खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो, आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो या फिर सरकारी नौकरियों में चार फीसदी आरक्षण, कई योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed