फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Panchayati Raj Day 2020: today pm modi talk with panchayat representatives

राष्ट्रीय पंचायत दिवस 2020 : आज पीएम मोदी करेंगे पंचायत प्रतिनिधियों से बात, कोरोना के खिलाफ करेंगे आह्वान

Fri, 24 Apr 2020 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Apr 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
National Panchayati Raj Day 2020: today pm modi talk with panchayat representatives
- फोटो : PTI

लॉकडाउन 2.0 में पंचायतों को अब कोरोना से संक्रमण के खिलाफ अधिक सक्रिय होने का मौका मिल सकता है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों से बात करेंगे। 

विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी तक शहर वाले इलाकों तक ही अधिक सीमित रही है। अब संक्रमण गांवों की ओर बढ़ने की भी आशंका है। प्रदेश में कई राज्यों से प्रवासी गांवों में भी पहुंचे हैं। अभी तक पंचायत मंत्रालय ने पंचायतों को सीधे इस मुहिम में शामिल भी नहीं किया है। कोरोना वारियर्स के रूप में पंचायत प्रतिनिधि भी पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन


पंचायतों को अभी तक सैनिटाइज करने, लोगों को जागरूक करने, मास्क, दस्ताने आदि बांटने, बाहर से आए लोगों की जानकारी देने आदि का ही काम करने को कहा गया है। अब राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पीएम मोदी के पंचायत प्रतिनिधियों से बात करने से स्थिति में बदलाव तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण यह भी है कि पीएम इस समय कोरोना से जंग में बेहतर काम करने वाली पंचायतों के काम का भी जिक्र कर सकते हैं। कार्यक्रम के तहत पीएम की ओर से कोरोना के खिलाफ बेहतर काम करने
वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी बात की जानी है।

मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय पंचायत दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास में पंचायती राज संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई है।

अगर प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग नहीं होता तो इस आपदा को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल होता। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन खुद भी करना है और दूसरों को भी इसके लिए समझाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर 24 अप्रैल को कुछ पंचायत प्रतिनिधियों से बात करेंगे।

वे इस दौरान ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन लांच करेंगे। साथ ही नई सेंट्रल सेक्टर स्कीम ‘स्वामित्व’ भी प्रारंभ की जाएगी। पायलट आधार पर देश के आठ राज्यों में इसे शुरू किया जा रहा है। उत्तराखंड भी इसमें शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed