फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Highways Rudraprayag News design will be made for the bridge in Narkota

Uttarakhand New: नरकोटा में पुल के लिए नया बनेगा डिजाइन, पिछले साल जुलाई में ढह गया था टावर फ्रेम

Tue, 04 Feb 2025 01:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

पिछले साल जुलाई में निर्माणाधीन नरकोटा पुल का टावर फ्रेम ढह गया था।

विज्ञापन
National Highways Rudraprayag News design will be made for the bridge in Narkota
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा में पुल के लिए नया डिजाइन बनाया जाएगा। इस डिजाइन की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। ऐसे में पुल निर्माण का काम जल्द पूरा होने के आसार कम ही हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग ने नरकोटा में 110 मीटर स्पान के आर्च सेतु की योजना बनाई थी। इसका काम अगस्त-2021 में शुरू किया गया था। इस पुल को पूरा करने की मियाद अगस्त-2024 रखी गई थी। इससे पहले ही पिछले साल जुलाई में निर्माणाधीन पुल का टावर फ्रेम ढह गया। उसके बाद से काम बंद रहा। मामले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अलावा लोनिवि ने भी जांच की। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निलंबित भी किया गया था।

विज्ञापन

लोनिवि अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय ने पुल का काम शुरू करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। अब पुल के लिए नए सिरे से डिजाइन बनाए जाने और मंत्रालय से स्वीकृति के बाद काम शुरू होने की बात कही जा रही है। पुल का डिजाइन बनाने और पुल निर्माण का काम पुराना ठेकेदार ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

नरकोटा में पुल निर्माण के दौरान टावर फ्रेम ढह गया था, उसका मलबा हटाने का निर्देश दिया गया है। यहां पुल के लिए नए सिरे से डिजाइन बनेगा। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा। शर्त के मुताबिक यह काम पुराना ठेकेदार ही करेगा। - डॉ पंकज पांडे, सचिव, लोनिवि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed