फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games in Uttarakhand December 25 is deadline for all tenders for 38th National Games

Uttarakhand News: 38वें राष्ट्रीय खेलों के सभी टेंडर के लिए 25 दिसंबर की डेडलाइन, देशभर से आएंगे खिलाड़ी

Mon, 11 Nov 2024 01:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Nov 2024 01:27 PM IST
सार

एसोसिएशन 34 खेलों के लिए तैयार किए गए खेल स्थानों का दौरा करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नियुक्त गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) से अनुरोध करेगी ताकि वह जल्द से जल्द स्थानों के अंतिम चयन की अनुमति दें या फिर समय रहते सुझाव।

विज्ञापन
National Games in Uttarakhand December 25 is deadline for all tenders for 38th National Games
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित तमाम खेल उपकरण व अन्य संसाधनों की खरीद के टेंडर 25 दिसंबर तक पूरे करने की डेडलाइन तय की गई है ताकि उसके बाद बचे करीब एक महीने में खेल आयोजन को भव्य बनाने पर काम किया जाएगा। यह निर्देश खेल निदेशालय में हुई बैठक में जारी हुए। बैठक में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने भी प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि राज्य और एसोसिएशन की तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं। एसोसिएशन 34 खेलों के लिए तैयार किए गए खेल स्थानों का दौरा करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नियुक्त गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) से अनुरोध करेगी ताकि वह जल्द से जल्द स्थानों के अंतिम चयन की अनुमति दें या फिर समय रहते सुझाव।

विज्ञापन

साथ ही एक पत्र रेलवे को भी प्रेषित करके विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। राज्य में देश भर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसलिए खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट और राज्य के रेलवे स्टेशनों पर खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed