फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games: All preparations have to be completed by October 20 Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेल...20 अक्तूबर तक पूरी करनी होंगी सभी तैयारियां, हर घंटे की ली जा रही रिपोर्ट

Mon, 14 Oct 2024 08:17 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Oct 2024 08:17 AM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय होने के साथ तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। खेल अधिकारियों की टीम सुबह आठ से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में काम कर रही है। सुबह नौ से दो बजे तक की शिफ्ट में खुद विशेष प्रमुख सचिव भी मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन
National Games: All preparations have to be completed by October 20 Uttarakhand News in hindi
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए राज्यभर में तैयारियों की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर तय कर दी गई है। रविवार को विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज के शेष कामों को भी तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सभी तैयारियों की हर घंटे कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी ली जा रही है। स्पोर्ट्स कॉलेज में इस शूटिंग रेंज को बहुत पहले तैयार हो जाना था, लेकिन मई-जून में लोकसभा चुनाव का कार्यालय खुलने और अन्य वजहों से देरी होती गई। अब राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय होने के साथ कॉलेज में तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन


खेल निदेशालय का दावा है कि राज्यभर में खेलों के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ से आयोजन की तारीख घोषित होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। फिलहाल खेल स्टेडियम, मैदान, वाटर स्पोर्ट्स आदि से संबंधित संसाधनों की उपलब्धता पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ से रात 10 बजे तक चल रहा है सचिवालय

खेलों के आयोजन के लिए राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में ही अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय खेल सचिवालय संचालित किया जा रहा है। खेल अधिकारियों की टीम सुबह आठ से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में काम कर रही है। सुबह नौ से दो बजे तक की शिफ्ट में खुद विशेष प्रमुख सचिव भी मौजूद रहते हैं।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  किसी बड़ी चूक ने दी साइबर हमले को दावत, आईटी विशेषज्ञ मान रहे हैं कई कारण

खेल तैयारियों की हर घंटे के हिसाब से निगरानी की जा रही है। महाराणा प्रताप कॉलेज की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज अगले आठ दिनों में तैयार हो जाएगी। उसके बाद यहां अभ्यास शुरू होगा। - अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed