Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 38th National Games likely to be postponed Uttarakhand News read All Updates in hindi

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल आगे खिसकने के आसार, आईओए ने भेजा पत्र, इस नई तारीख से हैं कराए जा सकते

Tue, 26 Nov 2024 08:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 26 Nov 2024 08:30 AM IST
सार

 38वें राष्ट्रीय खेल आगे खिसकने के आसार है। इस संबंध में सीएम और मंत्री आज बैठक कर नई तारीखों का औपचारिक एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
National Games 38th National Games likely to be postponed Uttarakhand News read All Updates in hindi
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में एथलेटिक्स ट्रैक की खोदाई के चलते 38वें राष्ट्रीय खेल आगे खिसक सकते हैं। अब खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के बजाय 15 फरवरी से दो मार्च के बीच कराए जा सकते हैं। आज (मंगलवार को) शासन में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री बैठककर नई तारीखों का औपचारिक एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन

आईओए से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बीते रविवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ जीटीसीसी की बैठक में राज्य की खेल तैयारियों को लेकर सवाल उठे। फेडरेशन के कुछ सदस्यों ने देहरादून के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक खोदा होने और वहां जेसीबी से काम चलने की फोटो आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा के सामने रखी। आरोप लगाया कि ट्रैक को मनमाने ढंग से खोद दिया गया है। इसे तैयार करने में दो महीने से ज्यादा वक्त लगेगा, ऐसे में खेल कैसे होंगे।

विज्ञापन

बैठक में और भी सवाल उठे। इस दौरान एथलेटिक्स इवेंट को हल्द्वानी में शिफ्ट करने पर का सुझाव भी आया। देर शाम आईओए की ओर से उत्तराखंड शासन को पत्र जारी हुआ कि चाइना में एशियाई विंटर गेम सात से 14 फरवरी के मध्य होने हैं। इसलिए राष्ट्रीय खेल 15 फरवरी से दो मार्च के बीच करवाए जाएं, ताकि वहां प्रतिभाग करने वाले देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में भी प्रतिभाग कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शासन और फेडरेशनों में आरोप-प्रत्यारोप

अब शासन अपने पिछले दावों की लाज बचाने में जुटा है। सूत्रों का कहना है कि आरोपों की गेंद एक-दूसरे के पाले में डालने की कोशिश की जा रही है। खेल अधिकारी कह रहे हैं कि सभी खेलों की फेडरेशन अभी तैयार नहीं हैं। वहीं फेडरेशन कह रही हैं कि शासन ने जितने दावे किए, उतनी जमीनी तैयारियां नहीं हुईं। अभी तक पूरे कैंप भी नहीं लगे।


 

एथलेटिक्स ट्रैक बाधा नहीं

28 जनवरी से खेल कराने के लिए शासन की तैयारियां पूरी हैं। ट्रैक कोई बाधा नहीं है। नीचे नमी होने के कारण उसके एक हिस्से को खोदना पड़ा है, जिसे दिन-रात के काम से 25 दिसंबर तक तैयार करवा देंगे। खेल निदेशालय तैयारियों पर 24 घंटे काम कर रहा है। सुबह 9 और रात 9 बजे भी तैयारियों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होती है। खेल स्थानों का देर रात निरीक्षण शुरू कर दिया है। - अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव खेल

ये भी पढ़ें...Uttarkashi : चीन सीमा से सटे जादूंग गांव में 10 करोड़ से बनेगा मेला स्थल, पहले चरण में छह होमस्टे तैयार

नई तारीखों को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते। खेलों के लिए सभी फेडरेशन तैयार हैं। एथलेटिक्स ट्रैक एसोसिएशन के संज्ञान में लाए बिना खोद दिया गया। उसको खोदे बिना ट्रीटमेंट किया जा सकता था। - महेश नेगी, अध्यक्ष, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed