फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand Won Three More Gold come at number 10 in medal tally

National Games: रचा इतिहास...बॉक्सिंग के पंच से 11वें स्थान पर पहुंचा उत्तराखंड, 50 हुई कुल पदकों की संख्या

Fri, 07 Feb 2025 05:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2025 05:20 PM IST
सार

National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग में राज्य के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। महिला लाइट फ्लाइटवेट 50 किलोग्राम वर्ग में निवेदिता कार्की ने हरियाणा की कल्पना को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand Won Three More Gold come at number 10 in medal tally
नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजबान उत्तराखंड ने बॉक्सिंग के पंच (तीन स्वर्ण और दो रजत पदक) से राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में 11वां स्थान हासिल कर लिया है। अब तक आठ स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य के साथ उत्तराखंड के कुल पदकों की संख्या 50 हो चुकी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग में राज्य के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। महिला लाइट फ्लाइटवेट 50 किलोग्राम वर्ग में निवेदिता कार्की ने हरियाणा की कल्पना को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सुपर हेवीवेट 92 किलोग्राम श्रेणी में उत्तराखंड के कपिल पोखरिया, सुपर हेवीवेट 92 प्लस में उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह ने अपने वर्गों में जीत हालिस कर राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। लाइट हेवीवेट में 80 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के हिमांशु सोलंकी और महिला वर्ग में काजल को रजत पदक मिला। बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक मिलने से राज्य 11वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


National Games 2025: उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक के इतिहास में पहली बार जीते पांच स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल में रजत मिला
फुटबॉल में उत्तराखंड की पुरुष टीम फाइनल मैच में केरल की टीम से 1-0 से हार गई, जिस कारण रजत पद पर ही संतोष करना पड़ा।

ताइक्वांडो में पांच और पदक
उत्तराखंड को ताइक्वांडो में शुक्रवार को पांच और पदक प्राप्त हुए। भूमिका जंतवाल को 62 भार वर्ग में रजत पदक मिला है। जबकि काव्य तालरेजा को 87 प्लस भार वर्ग में, राहुल सिंह को 74 भार वर्ग में, दिव्या भारद्वाज को 49 भार वर्ग में और ऋषभ अधिकारी को 74 भार वर्ग में कांस्य पदक मिला है।

लीग मैच भी जीते
नेटबाल पुरुष और महिला वर्ग में उत्तराखंड ने लीग मैच में अपने मुकाबले जीते। पुरुष वर्ग के लीग मैच में पहले दिन उत्तराखंड ने कर्नाटक को 52-41 से हराया। जबकि नेटबाल महिला वर्ग में उत्तराखंड ने केरल को कड़े मुकाबले में 50-49 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हालांकि तीरंदाजी में उत्तराखंड को निराशा हाथ लगी। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में राज्य की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। जो अपने-अपने वर्गों में हार गई।

उत्तराखंड को अब तक मिले पदक

  खेल                   स्वर्ण,       रजत        कांस्य
बॉक्सिंग                  3             2             0
वुशु                        1             3             8
योगासन                  1             3             1
ताइक्वांडो                 1             3             6
केनोइंग व कियाकिंग  1            2             0
लॉन बॉल                  1            0             2
बैडमिंटन                  0            4             2
रोइंग                        0            2             1
हैंडबॉल                    0            1             0
वेटलिफ्टिंग                0            0             1
फुटबॉल                    0            1             0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed