फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand reaches sixth position Created history by winning 60 medals including 13 gold

National Games: बेटियों के दम पर छठे स्थान पर पहुंचा उत्तराखंड, 14 गोल्ड के साथ अब तक जीते 62 पदक

Sun, 09 Feb 2025 09:59 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Feb 2025 09:59 AM IST
सार

National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अब तक 14 स्वर्ण सहित 62 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राज्य पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand reaches sixth position Created history by winning 60 medals including 13 gold
तीरंदाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अब तक 14 स्वर्ण सहित 62 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राज्य पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, राज्य के खिलाड़ियों ने शनिवार को देवभूमि पर सोने की बारिश कर दी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में शुक्रवार को उत्तराखंड 11वें स्थान पर था। जो शनिवार को पांच स्वर्ण पदक जीतने के बाद छठे पायदान पर पहुंच गया। राज्य ने अब तक 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक सहित 62 पदक जीते हैं।
विज्ञापन


स्वर्ण पदकों में सबसे अधिक पांच पदक मॉडर्न पेंटाथलॉन में मिले हैं। दूसरे नंबर पर बॉक्सिंग में राज्य के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें राज्य को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक मिले। इसके अलावा वुशु, ताइक्वांडो, योगासन, केनोइंग एवं कयाकिंग और लॉन बॉल में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games 2025:  उत्तराखंड के एथलीट का विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन, आज पहुंचीं पीटी ऊषा

सर्विसेज 41 स्वर्ण सहित 68 पदकों के साथ शीर्ष पर
उत्तराखंड में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज 41 स्वर्ण सहित 68 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि कर्नाटक 30 स्वर्ण सहित 58 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 25 स्वर्ण सहित 112 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

आज हमारे खिलाडियों ने वह कारनामा कर दिखाया जो हर किसी की कल्पना से परे था। दिनभर में एक, दो नहीं पूरे पांच गोल्ड जीते।
- रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed