फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand Molly robot brought medal for athletes, rover took the wheels

National Games: बदला मेडल सेरेमनी का रूप...एथलीट के लिए पदक लेकर आया मौली रोबोट, रोवर ने उठाए चक्के

Sun, 09 Feb 2025 10:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Feb 2025 10:34 AM IST
सार

National Games 2025 Uttarakhand: सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ही देर में होने वाली मेडल सेरेमनी परंपरागत रूप से ही आयोजित होगी। मगर अगले ही पलों में मेडल सेरेमनी का पूरा रूप ही बदला नजर आया।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand Molly robot brought medal for athletes, rover took the wheels
रोबोट मौली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स मुकाबलों के बाद मेडल सेरेमनी का स्वरूप बदला हुआ नजर आया। विजेता एथलेटिक्स के लिए मेडल मौली रोबोट लेकर आया। इसके बाद अतिथियों ने विजेताओं को मेडल पहनाए। साथ ही दूसरे मुकाबलों में एक रोवर की चहलकदमी आकर्षण का केंद्र बनी। डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) मुकाबलों में दूर फेंके गए चक्कों को कोई कर्मचारी नहीं, बल्कि यह रोवर ही खिलाड़ियों तक लेकर आया। आगे भी एथलेटिक्स मुकाबलों में मेडल सेरेमनी में मौली रोबोट का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेलों में यह मौका एथलेटिक्स इवेंट की मेडल सेरेमनी का था। खिलाड़ियों से लेकर बड़ी संख्या में वहां दर्शक मौजूद थे। सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ही देर में होने वाली मेडल सेरेमनी परंपरागत रूप से ही आयोजित होगी। मगर अगले ही पलों में मेडल सेरेमनी का पूरा रूप ही बदला नजर आया। रिमोट कंट्रोलर की कमांड से मौली रोबोट में हरकत शुरू हुई। वह एक ट्रे में मेडल लेकर विजेताओं के पास पहुंचा। अतिथियों ने मेडल उठाए और विजेताओं के गले में पहना दिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रोबोटिक तकनीक से जुड़ी पहल कर सभी को सुखद अनुभूति से भर दिया। हालांकि, एथलेटिक्स इवेंट को छोड़कर अन्य में परंपरागत रूप से ही मेडल सेरेमनी आयोजित की गई। यानी हाथ में ट्रे लेकर युवतियां ही विजेताओं के लिए मेडल लाईं। एथलेटिक्स के करीब 40 इवेंट होने हैं। खेल निदेशक प्रशांत आर्या के अनुसार एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट में मेडल सेरेमनी के दौरान मौली रोबोट का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: समापन समारोह बनेगा यादगार, स्वर्ण विजेताओं से सजेगी स्क्रीन, बॉलीवुड सिंगर बढ़ाएंगे शान

Trending Videos

उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम ने तैयार किए रोबोट और रोवर
मौली रोबोट के विचार पर उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम ने एक प्राइवेट फर्म डीटाउन रोबोटिक्स के साथ मिलकर काम किया। ड्रोन टीम के विपिन कुमार, दीपांकर बिष्ट, प्रशांत चंद्र, दीपक बिष्ट, अभिषेक कुमार, प्रज्ज्वल रावत ने करीब डेढ़ महीने इस प्रोजेक्ट पर काम किया। मेडल सेरेमनी में जहां मौली रोबोट ने काम किया, वहीं डिस्कस के इवेंट के दौरान एक अन्य रोबोट ने सहयोग किया। ओलंपियन मनीष रावत के अनुसार मेडल सेरेमनी में रोबोट का इस्तेमाल उन्होंने पहली बार देखा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश थे कि राष्ट्रीय खेलों में तकनीकी पहल भी होनी चाहिए। इसलिए, रोबोटिक तकनीक की मदद लेकर यह प्रयोग किया गया। हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो जैसी एथलेटिक्स इवेंट में भी हम रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मानव संसाधन पर निर्भरता कम कर रहे हैं।
- अमित सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय खेल

38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा कई अभिनव पहल भी पूरे देश को दिखाई दे रही हैं। तकनीकी पहल भी अब राष्ट्रीय खेलों के साथ जुड़ गई है। हमारी कोशिश ये ही है कि नई तकनीक का पूरा लाभ लेते हुए खेल विकास के लिए कार्य किया जाए।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed