फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National debate competition from October 11

वॉव-मंत्रणा राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से

Sat, 26 Sep 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
National debate competition from October 11
देहरादून। वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल आर्ट्स एंड लिटरेचर फेस्टिवल (वॉव) और डीएवी मंत्रणा डिबेटिंग सोसायटी की ओर से वॉव-मंत्रणा राष्ट्रीय वाद-विवाद चैंपियनशिप 2020 का आयोजन अक्तूबर से किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना व वैली ऑफ वर्ड्स के मानद क्यूरेटर संजीव चोपड़ा ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डिबेट का मकसद देश के युवाओं में साहित्य, सार्वजनिक स्तर पर बोलने की कला एवं रचनात्मकता का विकास करना है। प्रतियोगिता चार राउंड में होगी। प्रारंभिक, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल राउंड ऑनलाइन व फाइनल राउंड का आयोजन होगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक राउंड 11 अक्तूबर से शुरू होगा, जबकि क्वार्टर फाइनल 29 अक्तूबर, सेमीफाइनल 8 नवंबर व फाइनल राउंड 22 नवंबर को होगा। प्रतियोगिता चार जोन में होगी, जिनमें देहरादून में मंत्रणा सोसायटी, नई दिल्ली में डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट अथॉरिटी, हरियाणा में उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा व दक्षिण भारत में वॉयस फॉर इंडिया आयोजक की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ वक्त को 51 हजार व दूसरे स्थान पर 31 हजार धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। दो रनरअप को 11 हजार की राशि भी दी जाएगी। कॉन्फ्रेंस में मंत्रणा डिबेटिंग सोसायटी की डायरेक्टर डॉ. ओनिमा शर्मा, आयोजन समिति के प्रभारी तरुण नौटियाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed