फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Clean Air Survey Dehradun ranks among the top 20 cities

Uttarakhand: बधाई हो...दून की हवा की गुणवत्ता हुई बेहतर, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में टॉप 20 में शामिल

Wed, 10 Sep 2025 02:31 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Sep 2025 02:31 PM IST
सार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के जारी नतीजे में पिछले साल की तुलना में इस बार दून की स्थिति बेहतर हुई है। सर्वेक्षण  में दून को 171.7 अंक मिले।

विज्ञापन
National Clean Air Survey Dehradun ranks among the top 20 cities
देहरादून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बधाई हो... अपने शहर की हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दून ने 19वीं रैंक प्राप्त कर टॉप-20 शहरों में स्थान पा लिया है। पिछले साल दून 37वें नंबर पर रहा था। मेयर सौरभ थपलियाल ने इसके लिए नगर आयुक्त नमामी बंसल को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत यह सर्वेक्षण भारत सरकार की ओर से जून में कराया गया था। मंगलवार को इसका परिणाम घोषित हुआ, जिसमे नगर निगम देहरादून ने 171.7 अंक प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष निगम को 126.5 अंक मिले थे। वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम ने आठ महीने में कई काम किए।

विज्ञापन


इसके तहत पार्कों का निर्माण, पौधरोपण, साइकिल ट्रैक बनाना, सड़कों के दोनों ओर धूल उड़ने से रोकने के लिए पटरियों का निर्माण, फुटपाथ का निर्माण, सूक्ष्म गलियों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए 15 ई-ऑटो ट्रिपर वाहन क्रय करना, गीले कचरे से खाद बनाने के लिए 10 कंपोस्ट मशीन लगाना आदि काम किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप फाइव में आने के लिए बढ़ाए कदम

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि शहर को धूल फ्री शहर बनाने के कदम बढ़ाया गया है। इसके लिए अब तमाम तरह के काम किए जा रहे हैं। हरित नीति लागू करने, हरियाली को बढ़ावा देने सहित कई अन्य प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। ताकि अगली बार नगर निगम टॉप फाइव में स्थान पा सके।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Cloudburst: खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही, अब भी खतरे में है हर्षिल

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दून शहर टॉप-20 शहरों में शुमार हुआ है। इसके लिए दूनवासी बधाई के पात्र हैं। यह यात्रा यहीं नहीं रुकने वाली है। अगली बार हमें टॉप-फाइव शहरों में आना है। इसके लिए सभी लोग वायु प्रदूषण के घटकों को ध्यान में रखकर स्वच्छ वायु के लिए मिलकर काम करें। -सौरभ थपलियाल, मेयर



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed