फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National basketball competition will be held in Uttarakhand

Uttarakhand: पहली बार प्रदेश में होगी बॉस्केटबाल नेशनल प्रतियोगिता, BFI ने दून के मनदीप चुना कार्यकारी सदस्य

Fri, 14 Jun 2024 10:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

बीएफआई ने उत्तराखंड से भारतीय बॉस्केटबाल महासंघ का कार्यकारी सदस्य चुना है।

विज्ञापन
National basketball competition will be held in Uttarakhand
बॉस्केटबाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के खेल प्रेमियों के साथ बॉस्केटबाल खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पहली बार बॉस्केटबाल की नेशनल प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। अगले साल आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल (अंडर-14) नेशनल प्रतियोगिता के लिए दून के मनदीप सिंह ग्रेवाल को बॉस्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की ओर से कार्यकारी सदस्य चुना गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में मनदीप उत्तराखंड बॉस्केटबाल एसोसिएशन में प्रधान सचिव का पद संभाले हैं। हाल ही में चेन्नई में आयोजित हुई बीएफआई की वार्षिक आम बैठक में नेशनल प्रतियोगिता का फैसला लेने के साथ उत्तराखंड को मेजबान राज्य घोषित किया गया। मनदीप सिंह ग्रेवाल ने कहा, उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी मिलना खिलाड़ियों के साथ राज्य के लिए भी बड़ी बात है। इससे प्रदेश के युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए भी एक मंच मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...By-Election Uttarakhand: विधानसभा उप चुनाव के लिए आज से नामांकन, 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के खिलाड़ी ने 11 साल की भारतीय टीम की कप्तानी
उत्तराखंड के खिलाड़ी विशेष रघुवंशी ने 11 साल तक भारतीय टीम की कप्तानी संभाली। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। वर्तमान में पंजाब के अमृतपाल भारतीय बॉस्केटबाल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। रघुवंशी 45 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed